• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी से आम आदमी नहीं अब केवल माफिया ही पलायन करेगा : प्रेम शुक्ला

Writer D by Writer D
18/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
Prem Shukla

Prem Shukla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला (Prem Shukla) ने कहा कि विपक्ष की बौखलाहट साबित करता है कि उप्र में एक बार से 300 पार के साथ भाजपा सरकार (BJP) बनने जा रही है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हार के डर से इतना घबरा गए हैं कि उन्हें अपने वयोवृद्ध पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) को भी चुनाव प्रचार में उतारना पड़ रहा है। यह वही अखिलेश यादव हैं जिन्होंने नामांकन (Nomination) के वक्त यह कहा था कि करहल में चुनाव प्रचार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रेम शुक्ला ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आजादी के सात दशक बाद जिनके घर में बिजली पहुंची है, वह लोग भाजपा का जबरदस्त समर्थन कर रहे हैं। केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकार में 44 लाख मकान दिए गए। विधवा पेंशन 500 से बढ़ाकर एक हजार किया गया। पहले उपचार के लिए अर्थ के अभाव में परेशानी होती थी। अब आयुष्मान भारत कार्ड दिया गया। उससे पांच लाख तक का मुफ्त में इलाज की व्यवस्था दी गई है। योगी सरकार में सुशासन के डंडे से माफिया में डर है। योगी सरकार में अपराधियों पर बुलडोजर चलाया गया है अवैध संपत्ति जब्त की गई है। वहीं पिछली सरकारों में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था।

सबका साथ और सैफई खानदान का विकास ही सपा का नारा : सीएम योगी

भाजपा प्रवक्ता शुक्ला ने कहा कि अखिलेश ने नामांकन के वक्त कहा था कि अब हम करहल में प्रचार करने नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही करहल की जनता भी अखिलेश को नकार रही है। अखिलेश को अपने ”अब्बा जान” मुलायम सिंह यादव को प्रचार के लिए ले जाना पड़ रहा है। मुलायम सिंह को याद दिलाना पड़ा कि अखिलेश यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। तब उन्होंने जनता से वोट की अपील की। इससे यह बात भी साबित हो रही है कि उन्हें जबरन ले जाया गया है।

चाचा को चुनाव में ना रथ में मिली सीट…., स्वतंत्रदेव ने तस्वीर शेयर कर कसा तंज

उन्होंने कहा कि भाजपा पांच वर्ष बाद जब चुनाव में जाती है तो पूरे कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करती है। आज उत्तर प्रदेश में 33 मेडिकल कालेज बन रहा है। देश का पहला राज्य है जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साथ नौ मेडिकल कालेज का उद्घाटन किया। 70 साल में केवल 13 मेडिकल कालेज ही बन पाए थे। पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हो गया। इसके बावजूद अखिलेश भारतीय जनता पार्टी को भारतीय झूटी पार्टी कह रहे हैं। उन्हें कम अक्ल अखिलेश कहा जाए तो ज्यादा नहीं होगा। इसके साथ ही प्रेम शुक्ला ने योगी सरकार के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि ढाई करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये सालाना दिया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया गया है। अब यूपी से आम आदमी पलायन नहीं करेगा। अब केवल माफिया ही पलायन करेगा।

भाजपा नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि भाजपा ही एक पार्टी है जिसके नेतृत्व में भारत का सम्पूर्ण विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ने अब तक की सरकारों में सबसे बेहतर काम किया है। प्रदेश की जनता इसे महसूस भी कर रही है। यही वजह है कि इस बार भी भाजपा को 300 के पार सीटें मिलने जा रही हैं।

योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में दो चरण के चुनाव सम्पन्न हुए वहां दंगाइयों का बोलबाला था। योगी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ। अब तीसरे चरण में जिन क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां की जनता माफिया, भूमाफिया से पीड़ित थी। हर क्षेत्र में भाजपा सरकार में विकास हुआ है। बुंदेलखंड क्षेत्र की पानी की समस्या को दूर किया जा रहा है। जनता खुश है। लोगों को इंतजार है कि जल्द से जल्द मतदान कर भाजपा सरकार बनाएं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

रामचरण की पत्नी उपासना ने सास के लिए लिखे नोट में बोला “थैंक्यू”

Next Post

सौरमंडल से 300 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मिली रेडियो गैलेक्सी ‘अल्सियोनियस ’

Writer D

Writer D

Related Posts

Gramodyog Rojgar Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

13/02/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

जगमग हुए प्रदेश के सभी गांव, उद्यमों ने पकड़ी रफ्तार

13/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष का काम केवल आलोचना करना, बजट पढते तो सरकार को देते धन्यवाद: उप मुख्यमंत्री

13/02/2026
Keshav Maurya met Governor Shiv Pratap Shukla
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

13/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
Main Slider

“ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान

13/02/2026
Next Post
solar system

सौरमंडल से 300 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मिली रेडियो गैलेक्सी ‘अल्सियोनियस ’

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने अपनी माता के साथ पौधरोपण कर किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

23/06/2024
Terrorists

राजौरी हमले में शामिल आतंकियों के सिर पर 10 लाख का इनाम

03/01/2023
rape

नाबालिग किशोरी को बन्धक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म

20/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version