Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा : प्रियंका

priyanka gandhi

priyanka gandhi

देश में बीते दिनों में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध की कई घटनाओं के चलते आज कांग्रेस की ओर से ऑनलाइन कैंपेन चलाया जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर के जरिए अपनी बात रखी और बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना भी साध दिया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। इस बीच, पीड़ित महिलाओं की सच्चाई और उनकी आवाज को सुनने की बजाए उन्हीं को बदनाम कराना, उन्हीं पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत है।

प्रियंका ने लिखा कि लेकिन देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी एक बहन को दोषी ठहराया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा। #SpeakUpForWomenSafety

हाथरस : कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ पहुंचा पीड़ित परिवार, दोपहर बाद होगी सुनवाई

हाथरस कांड को लेकर प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है। ऐसे में कांग्रेस लगातार यूपी सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। हाथरस कांड में बीते दिनों में कई खुलासे हुए हैं, जिसमें पीड़ित परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं।

राहुल का मोदी पर हमला, कहा- आपके मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य क्यों गिरवी रख रहे हैं?

हालांकि, पीड़ित परिवार ने इन आरोपों को नकारा है। कांग्रेस की ओर से आज ऑनलाइन कैंपेन चलाया जा रहा है, जिसमें पार्टी के नेता ट्वीट या वीडियो संदेश के जरिए महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के मसले को उठा रहे हैं।

Exit mobile version