Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब लहसुन छीलना होगा आसान, इन टिप्स से नहीं करनी पड़ेगी मेहनत

Garlic

Garlic

लहसुन (Garlic) का प्रयोग हम हर प्रकार के खाने में करते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और जिस भी चीज में यह पड़ता है उसका स्वाद बढ़ा देता है। लेकिन इसको छीलने के कारण लोग इसका उपयोग कम करते हैं। लेकिन आज हम आप को बताएंगे आसान तरीके से लहसुन छीलने की विधि..

लहसुन (Garlic) छीलने का आसन तारीका

लहसुन (Garlic) की कली को एक कपड़े में रखें और अब कपड़े को ढ़ककर उसे जोर से हाथ से मलिए। जिससे उसका छीलका आसानी से उतर जाता है।

किसी भी थाली से नीचे लहसुन को रखकर उसको हल्के हाथ से दबाएं। जिसके बाद से अपने आप ही लहसुन की कलियां छिलकों से अलग हो जाएंगी।

लहसुन को हल्का सा तवा पर गर्म कर लें। इससे इसके छिलके आसानी से उतर जाते हैं।

लहसुन को छीलने के लिए आप इसे आधे घंटे पहले गर्म पानी में भिगोकर रख दें। इससे आसानी से छीलके उतर जाता है।

Exit mobile version