Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अब लोगों को आक्सीजन के अभाव में जीवन के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा : केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के कौशांबी के जिला मुख्यालय मंझनपुर में नवनिर्मित बस डिपो में आयोजित पीएम वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के समापन के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि जिस समय देश कोरोना से लड़ रहा था, इस संकट से निपटने के लिए सब की जरूरत थी। उस समय विपक्ष जनता को भड़काने का कार्य किया है। आज भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है।

अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन विपक्ष ने वैक्सीन पर सवाल उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव ने कहा कि भाजपा की वैक्सीन न लगवाएं। आज पूरे हिंदुस्तान ने वैक्सीन लगवाने में रिकार्ड बनाया है

केशव मौर्य ने कहा कि कौशांबी में मेडिकल कालेज के निर्माण शुरू हो गया है। छह आक्सीजन प्लाट मिले हैं। जिला अस्पताल में दो प्लांट बनकर चालू हो गए। अब लोगों को आक्सीजन के अभाव में जीवन के संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। कौशांबी के आठ लाख लोगों को वैक्सीन लगवा दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी,कहा- महामारी की चुनौती अब भी कायम

उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबी मुक्त भारत बनाने का कार्य कर रही है। देश के अंदर विकास की गंगा बह रही है। जन जन हित में कई योजनाएं चलाई जा रहा है, जिसका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार था। जन हित के लिए संचालित की गई योजनाओं के नाम पर भेजी वाली धनराशि में कटौती की जाती थी। अब तो लाभार्थियों के खाते में पूरी धनराशि पहुंच रही है। जरूरत के हिसाब से योजना बनाकर भेजने का काम किया जा रहा है। कौशांबी पहले पिछड़ा था। पिछले साढ़े चार वर्षों में यहां का समुचित विकास हुआ है। यातायात की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए गंगा व यमुना नदियों में पुल व रेलवे ओवर ब्रिज बनाया गया है।

इससे पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व अन्य जन प्रतिनिधियों ने वर्चुअल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। संयुक्त जिला चिकित्सालय में पीएम केयर फंड से संयुक्त जिला चिकित्सालय, मंझनपुर में स्थापित आक्सीजन प्लांट का प्रधानमंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, मंझनपुर विधायक लालबहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक राधेश्याम समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version