Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

 इंजीनियरिंग से ज्यादा अब गणित की ओर छात्रों की हो रही रुचि

JEE Counseling

जेईई काउंसलिंग

कानपुर| इंजीनियरिंग से ज्यादा अब गणित की ओर छात्रों की रुचि बढ़ रही है। आईआईटी से पढ़ाई करने वाले जेईई एडवांस्ड के टॉप रैंकर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बाद मैथमेटिक्स का चयन कर रहे हैं। यही कारण है कि इंजीनियरिंग की अन्य ब्रांचों में दाखिले लेने वालों की रैंक काफी नीचे है। जेईई एडवांस्ड की रैंक के अनुसार देश की सभी आईआईटी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है।

जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) की ओर से पहले चरण का सीट एलॉटमेंट कर दिया गया है। इस रिकॉर्ड के अनुसार कंप्यूटर साइंस के बाद गणित के प्रति छात्रों की रुचि है। इसके बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या अन्य ब्रांच हैं। हर बार की तरह पहली पसंद कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ही है। दुनिया में प्रतिष्ठित आईआईटी कानपुर की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में 111 रैंक वाले छात्र ने सीट लॉक की है।

मधुमक्खी पालन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम

वहीं आईआईटी बांबे में 128 रैंक वाले छात्र ने मैथमेटिक्स का चयन किया है। आईआईटी दिल्ली में 156 रैंक और आईआईटी कानपुर में 444 रैंक वाले छात्र ने मैथमेटिक्स में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। पिछले कुछ वर्षों में मैथमेटिक्स के छात्रों को मिल रही अच्छे पैकेज पर जॉब का यह असर है।

जेईई एक्सपर्ट मनोज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सभी रिसर्च एनालिसिस पर हो रही है। डाटा साइंस की मांग पूरी दुनिया में बढ़ी है। इसलिए मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग की अधिक मांग है। इसका उपयोग हर सेक्टर में किया जा रहा है। इसलिए जानकार बच्चे कंप्यूटर साइंस के बाद इसका चयन कर रहे हैं।

Exit mobile version