• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब गुजरात में चलेगा ब्रांड योगी का जादू

Writer D by Writer D
12/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का क्रेज देश के सभी राज्यों में बढ़ रहा है। हर राज्य की जनता उन्हें सिर आंखों पर बिठाने लगी है। अभी-अभी हिमाचल के अपने व्यस्ततम चुनावी कार्यक्रम से वह खाली हुए हैं। इसके तुरंत बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें गुजरात के स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल कर लिया। भाजपा ने गुजरात के लिए शुक्रवार को जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी, उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भोजपुरी फिल्मों के स्टार एवं सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, रवि किशन, हेमा मालिनी, परेश रावल, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल आदि के नाम शामिल हैं।

1 और 5 दिसंबर को 182 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान, नतीजे 8 को

गुजरात में दिसंबर में चुनाव है। यहां की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों (एक और पांच दिसंबर) में मतदान होने हैं। नतीजे 8 दिसंबर को हाल ही में सम्पन्न हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे।

गुजरात में बसता है अलग उत्तर प्रदेश

उल्लेखनीय है कि गुजरात में उत्तर भारतीयों की बड़ी संख्या है। अलग-अलग स्रोतों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में गैर प्रांतों के करीब 42 लाख लोग रह रहे हैं। यहां दो शहरों (अहमदाबाद और सूरत) की करीब 50 फीसद आबादी बाहर के लोगों की है। इन दोनों शहरों में विधानसभा की सीटें भी सर्वधिक हैं।

गुजरात में रहने वाले अन्य राज्यों के लोगों में सर्वाधिक यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र एवं ओडिसा के लोगों की संख्या भी ठीकठाक है। मसलन सूरत की आबादी में करीब 32.2 फीसद लोग बाहर के हैं। अहमदाबाद में यह संख्या करीब 12.4 फीसद है। जामनगर, भावनगर, राजकोट और वडोदरा में भी अन्य राज्यों से आये हुए लोग हैं। इन सबमें उत्तर प्रदेश के लोगों की संख्या सर्वाधिक है। । उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर योगी आदित्यनाथ अपनी लोकप्रियता का प्रमाण दे चुके हैं। वह सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं, नाथपंथ का हेडक्वॉर्टर माने जाने वाले गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। यूं तो नाथ पंथ के अनुयायी पूरे देश में हैं, पर गोरखपुर से सटा होने के नाते बिहार में इस पीठ की बड़ी मान्यता है। वहां मकरसंक्रांति (खिचड़ी) से लगने वाले माह भर के मेले में आने वाले लाखों लोगों में बिहार वालों की संख्या सर्वाधिक होती है।

रोजी-रोटी की तलाश में वर्षों पहले जो लोग गुजरात के महानगरों में गये, उनमें से अधिकांश वहीं बस गये। उत्तर प्रदेश गुजरात में इस कदर रचा-बसा है कि यहां के कई गांवों में कुछ लोगों के नाम ही “गुजराती” हैं। अब भी यह सिलसिला जारी है। प्रवासी होने के बावजूद वह अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। यही वजह है कि धर्मगुरु और नेता के रूप में अपनी बात को पूरी दमदारी एवं बेबाकी से रखने की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा अन्य हिंदी भाषी राज्यों के लोगों को योगी प्रभावित करते हैं। पहले भी यह साबित हो चुका है। इस बार भी होगा।

गुजरात के पिछले चुनाव में भी हिट रहे योगी, प्रचार वाली 35 सीटों में से 20 पर मिली थी जीत

उल्लेखनीय है कि गुजरात के पिछले चुनाव में भी योगी हिट रहे। उन्होंने जिन 29 जिलों की 35 सीटों पर प्रचार किया था, उनमें से 20 पर भाजपा को जीत मिली थी। वह भी तब, जब उस चुनाव में कांग्रेस से कांटे का मुकाबला था। यही वजह है कि सीटों के लिहाज से उस चुनाव में भाजपा भले नंबर एक रही हो पर उसका वोट फीसद घटा था। इस बार आम आदमी पार्टी की जोरदार इंट्री से फिलहाल मुकाबला त्रिकोणीय बनाता दिख रहा है, भले ही आधार सीटों की बजाय मतदान फीसद का हो। गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव में 182 सीटों में से बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उन चुनावों में भी योगी आदित्यनाथ की ही सर्वाधिक मांग थी।

Tags: cm yogigujrat electionsgujrat elections 2022Lucknow Newsup newsYogi Adityanath
Previous Post

बिपाशा बसु के घर आई नन्ही परी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

Next Post

बेसहारा बच्चों का सहारा बन रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
yogi government

बेसहारा बच्चों का सहारा बन रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

सरकारी विभागों में 927 पदों पर हो रही बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

14/02/2021
'White White Lehenga'

भोजपुरी होली सॉन्ग में दिखी पवन सिंह-स्मृति की सिजलिंग केमिस्ट्री

06/03/2022
Miscreants shot the young man

बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

25/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version