• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला आरक्षण लागू होने के बाद देश का मिजाज बदलेगा: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
21/09/2023
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 को भारी बहुमत से पारित करने के लिए आज लोकसभा में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि महिला आरक्षण (Women Reservation Bills) लागू होने के बाद भारत का मिजाज बदलेगा।

श्री मोदी (PM Modi)  ने लोकसभा में आज एक संक्षिप्त बयान में आभार जताया। अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “आपने मुझे बोलने के लिए अनुमति दी, समय दिया इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं सिर्फ 2-4 मिनट लेना चाहता हूं। कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम पल था। और उस स्वर्णिम पल के हकदार इस सदन के सभी सदस्य हैं, सभी दल के सदस्य हैं, सभी दल के नेता भी हैं। सदन में हो या सदन के बाहर हो वे भी उतने ही हकदार हैं।”

प्रधानमंत्री (PM Modi)  ने कहा, “मैं आज आपके माध्यम से इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में और देश की मातृशक्ति में एक नई ऊर्जा भरने में, ये कल का निर्णय और आज राज्‍य सभा के बाद जब हम अंतिम पड़ाव भी पूरा कर लेंगे, देश की मातृशक्ति का जो मिजाज बदलेगा, जो विश्वास पैदा होगा वो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली एक अकल्पनीय, अप्रतीम शक्ति के रूप में उभरेगा ये मैं अनुभव करता हूं। और इस पवित्र कार्य को करने के लिए आप सब ने जो योगदान दिया है, समर्थन दिया है, सार्थक चर्चा की है, सदन के नेता के रूप में, मैं आज आप सबका पूरे दिल से, सच्चे दिल से आदरपूर्वक अभिनंदन करने के लिए खड़ा हुआ हूं, धन्यवाद करने के लिए खड़ा हूं।”

आज राज्य सभा में पेश किया जाएगा ‘महिला आरक्षण बिल’

लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा ने बुधवार को दो तिहाई से अधिक बहुमत से पारित कर नारी सशक्तीकरण की दिशा में चिरलंबित एक ऐतिहासिक निर्णय किया। ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक 2023’ को कल लोकसभा में दिनभर चली चर्चा के बाद मतविभाजन के लिए रखा गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्ची से हुए मत विभाजन कराया जिसमें विधेयक के पक्ष में 454 और विरोध में दो मत पड़े। इस प्रकार से संविधान संशोधन विधेयक दो तिहाई से अधिक बहुमत से पारित हुआ है।

गुरुवार को राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा आरंभ हो गयी और देर शाम तक संसद के ऊपरी सदन में यह विधेयक पारित होना करीब करीब तय है।

Tags: delhi newsNational newspm modiwomen reservation bills
Previous Post

स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

Next Post

सीएम शिवराज ने किया आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Adi Shankaracharya

सीएम शिवराज ने किया आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

यह भी पढ़ें

आईपीएस विनय तिवारी

बिहार के आईपीएस विनय तिवारी को आखिरकार बीएमसी ने क्वारंटीन से छोड़ा

07/08/2020

प्रदेश भर में फिर से लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, इस तारीख से होगा शुभारंभ

07/04/2022
कोरोना वैक्सीन corona vaccine

WHO के चीफ वैज्ञानिक ने बताया कब तक आएगी कोरोना वैक्सीन?

21/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version