• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में लौटा कोरोना, अब लखनऊ आने वालों की होगी जांच

Writer D by Writer D
18/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
covid
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों को देखते हुए लखनऊ (Lucknow) जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी ने आगरा एक्सप्रेस-वे, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट और लखनऊ टोल प्लाजा पर टीमें तैनात कर कोविड टेस्ट (Corona Test) कराने का आदेश जारी किया है। रविवार को राज्य में कोरोना के 135 नए मामले सामने आए हैं।

आगरा एक्सप्रेस वे से लखनऊ का सफर करने वाले अब आगरा टोल प्लाजा पर कोरोना टेस्ट ( corona test) के लिए तैयार रहें। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोरोना जांच करने का आदेश दिया है। लखनऊ में कोरोना के बढ़ते मामले देख यह फैसला लिया गया है।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 12 से 14, 15 से 17 और 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र में आने वाले स्कूलों का जोन बनाकर टीकाकरण किया जाएगा।

वहीं हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जाएगी। बैंकों, बीमा, वित्तीय प्रबंधन संस्थानों और विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों की विशेष जांच होगी। शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, चिकित्सा विश्वविद्यालयों, फैकल्टी में फोकस सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

देश में कोरोना से 214 लोगों की मौत, 2183 मिले नए केस

गौरतलब है कि लखनऊ में आरटीपीसीआर की पॉजिटिविटी रेट 0.34 होने के बाद जिलाधिकारी ने कोविड की जांच और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने को कहा है। सोमवार को निजी नर्सिंग होम व अस्पताल की बैठक होगी। चिकित्सा प्रतिष्ठानों को पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने यात्रियों से आरटीपीसीआर जांच कराने में सहयोग करने की भी अपील की है। एयरपोर्ट पर अपना नाम, सही पता और मोबाइल नंबर दें। मुख्य रूप से हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप पर अधिकतम सतर्कता बरतने को कहा गया है ताकि संक्रमण न फैले।

Tags: cm yogicorona cases in lucknowcorona cases in upcorona newscorona updatescovid test in lucknowLucknow DM Abhishek Prakash
Previous Post

बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक में भीषण टक्कर, छह की मौत

Next Post

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की बेल खारिज की, 1 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Lakhimpur violence

लखीमपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा की बेल खारिज की, 1 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार ने की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 342 अंक लुढ़का

13/02/2023
Gehana Vashistha

गहना वशिष्ठ ने पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा पर साधा निशाना, कही ये बात

08/08/2021
Sawan

सावन में बन रहे ये अद्भुत संयोग, इनका दान करने से मिलेंगे शुभ फल

10/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version