• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब छुट्टा जानवरों से मिलेगा छुटकारा, सरकार ने बनाई सख्त गाइड लाइन

Writer D by Writer D
29/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Stray Animals

Stray Animals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के सार्वजनिक स्थानों में छुट्टा पशुओं (Stray Animals) को लेकर सरकार सख्त हुई है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर छुट्टा पशु नहीं दिखने नहीं चाहिए। इसके लिए जो कुछ जरुरी इंतजाम करने पड़ें वो किए जाने चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को छुट्टा पशु्ओं (Stray Animals) को आश्रय स्थल में जमा कराने और आश्रय स्थलों में चारे पानी के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पशुधन विकास, अवस्थापना एवं औद्य़ोगिक विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने आवश्यकतानुसार वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव तत्काल पशुधन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि आवश्यकता होने पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल भी बनाए जा सकते हैं। बैठक में बताया गया कि डीबीटी के माध्यम से गो आश्रय स्थलों को भरण पोषण के लिए भुगतान गो-आश्रय पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। गो-आश्रय पोर्टल पर 5,919 आश्रय स्थलों के डाटा अपलोड एवं लॉक कर दिए गए हैं।

मास्टर ट्रेनर, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत, विकास अधिकारी, लेखपाल के प्रशिक्षण के बाद माह जून का भुगतान डीबीटी प्रक्रिया से किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यालय समय में अधिकारी व कर्मचारी दफ्तर में ही उपस्थित रहें। शिकायतों को गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया जाए।

हरीश रावत के घर पर नोटिस लेकर पहुंची CBI, पूर्व सीएम ने फेसबुक पर कही ये बात

उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। उन्होंने उद्यमी मित्रों के प्रतिदिन कार्यों के निगरानी के लिए नोडल आफिसर नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दस खरब डॉलर की बनाने में बागवानी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बागवानी में किसानों को भी बेहतर आय हो सकती है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने वायु-गुणवत्ता में सुधार विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। मिर्जापुर के मुख्य विकास अधिकारी ने ’किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रयास’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में पशुधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.रजनीश दुबे व नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार, इऩवेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश, एसीईओ प्रथमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Lucknow NewsStray Animalsup newsYogi Government
Previous Post

हरीश रावत के घर पर नोटिस लेकर पहुंची CBI, पूर्व सीएम ने फेसबुक पर कही ये बात

Next Post

भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिला

Writer D

Writer D

Related Posts

Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

07/11/2025
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar
Main Slider

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

06/11/2025
Road Accident
Main Slider

रोडवेज बस और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

06/11/2025
PM Modi
Main Slider

पीएम मोदी का काशी दौरा (कर्टेन रेजर): बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

06/11/2025
Next Post
CM Dhami

भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिला

यह भी पढ़ें

murder

जेल से छूटे युवक की फर्रुखाबाद में हत्या, काली नदी में फेंका शव

05/04/2021
murder

कपड़ों की फिटिंग को लेकर हुए विवाद में टेलर की गला दबाकर हत्या, कातिल ग्राहक फरार

07/02/2021
Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर ने रवि शास्त्री और कोहली पर साधा निशाना, कमेंटरी सुन भड़के फैंस

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version