• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Board एग्जाम को लेकर एक्शन में योगी सरकार, नकल करने पर लगेगा NSA

Writer D by Writer D
22/01/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
UP Board

UP Board

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा 2023 (UP Board) में नकल करते हुए पकड़े जाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 (NSA) लगाया जाएगा। इसमें शामिल शिक्षक या अन्य किसी की संलिप्त पाए जाने पर कुर्की भी की जाएगी। इस बार उन स्कूलों को परीक्षा केंद्रों नहीं बनाया गया है, जिनके खिलाफ एसटीएफ ने रिपोर्ट दी थी। परीक्षा पेपर भी डबल लॉक में रखे जाएंगे जिसका अलग स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाए गए हैं।

नकलचियों पर NSA और कुर्की का आदेश

महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद के मुताबिक, शिक्षा अधिकारियों के साथ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की है। साथ ही निर्देश जारी किए कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड (UP Board)  को नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा के बाद कॉपियों की रैंडम चेकिंग की जाएगी। नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं, नकल करने वाले छात्रों को अब बख्शा नहीं जाएगा। यूपी सरकार उनपर NSA लगाएगी। नकल में शामिल पाए जाने वाले परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक कक्ष निरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

CCTV की निगरानी चल रहे यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम

10वीं-12वीं की परीक्षाएं के प्रैक्टिकल शुरू हो चुके हैं। पहली बार हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था लागू की जा रही है। 3।30 करोड़ कॉपियों पर बार कोड का इस्तेमाल किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में हो रही हैं, जो 28 जनवरी तक चलेंगी। जिन विद्यालयों में सीसीटीवी की सुविधा नहीं है वहां पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए सीसीटीवी सुविधा वाले नजदीकी विद्यालय को प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित किया गया है।

16 फरवरी से शुरू होंगे यूपी बोर्ड थ्योरी एग्जाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट (UP Board Date Sheet 2023) जारी कर चुका है। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होंगी और 4 मार्च तक चलेंगी। हाई स्कूल की 13 दिनों में परीक्षा होगी जबकि इंटरमीडिएट की 14 दिनों में परीक्षा कराई जाएगी। होली से पहले ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।

58 लाख से ज्यादा छात्र देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस साल 58 लाख 67 हजार 329 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। इनमें हाई स्कूल के 31 लाख 16 हजार 458 परीक्षार्थी शामिल हैं जबकि इंटरमीडिएट के 27 लाख 50 हजार 871 परीक्षार्थी शामिल हैं। देश की यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में 8752 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Tags: UP Boardup board 2023UP Board dateup board updates
Previous Post

महिला IPL में टीम खरीदने सामने आई 30 से अधिक कंपनियां

Next Post

शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री को किया फोन, ‘पठान’ को लेकर जताई चिंता

Writer D

Writer D

Related Posts

Ajay Rai
Main Slider

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

01/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

01/05/2026
Main Slider

शनिवार को मोबाइल पर आएगा अलर्ट मैसेज, घबराएं नहीं

01/05/2026
Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Next Post
Shahrukh Khan

शाहरुख खान ने मुख्यमंत्री को किया फोन, 'पठान' को लेकर जताई चिंता

यह भी पढ़ें

cm dhami

मेक इन इंडिया की ताकत से निर्यात के क्षेत्र में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ी: सीएम धामी

10/06/2025
Deputy CM Keshav Maurya

राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के चालू कार्यो हेतु 24.99 करोड़ की धनराशि की गई अवमुक्त

02/06/2021
Putin

हाथरस हादसे पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शोक व्यक्त किया, भारत को भेजा शोक संदेश

03/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version