• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NSG कमांडो ने तलवार से काट डाला शराब कारोबारी का हाथ, मौत

Writer D by Writer D
18/09/2025
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सदर थाना क्षेत्र में NSG कमांडो और उसके साथियों ने हाईवे पर शराब ठेका संचालक और उसके दो साथियों पर हमला कर दिया। आरोपियों के हाथों में तलवार सहित अन्य धारदार हथियार थे। इस हमले में ठेका संचालक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। तीसरा साथी हाईवे से नीचे गिरकर बाल-बाल बचा, उसे मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड तथा तकनीकी विशेषज्ञों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। सरणू गांव निवासी खेताराम अपने चचेरे भाई हरखाराम और साथी वीरेंद्र के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एनएसजी कंमाडो चंपालाल और उसके अन्य साथी, जो स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल पर सवार थे, उसने खेताराम की गाड़ी को रुकवाया और अचानक हमला बोल दिया। ये सभी तलवार और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे।

हमले में जख्मी वीरेंद्र ने बताया कि स्कॉर्पियों और एक बाइक से पांच लोग आए थे। उन्होंने हमारी गाड़ी रुकवाई। इसी बीच, तलवार से हमला कर दिया। खेताराम के हाथ काट दिए। हमले में खेताराम और हरखाराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वीरेंद्र हाईवे से नीचे गिर पड़ा और उसे हल्की चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत बाड़मेर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने खेताराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरखाराम की हालत नाजुक होने के कारण उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा खुद जिला अस्पताल पहुंचे और घायल हरखाराम व उसके साथी से पूरी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से घायल के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा।

बाड़मेर डिप्टी, सदर थाना पुलिस, रीको थाना पुलिस समेत आसपास के थानों की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वाड को भी लगाया है। मृतक खेताराम के शव को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपी चंपालाल और उसके साथी फरार हैं। इनमें से एक आरोपी NSG कमांडो बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस ने जांच के बाद करने की बात कही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

इस हमले के बाद सरणू और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। मृतक खेताराम शराब ठेका संचालक था। अचानक हुई इस वारदात ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कानून के हवाले किया जाएगा।

Tags: crime newsrajasthan news
Previous Post

हुर्रियत नेता अब्दुल गनी भट का 90 वर्ष की उम्र में निधन, उमर और महबूबा ने जताया दुख

Next Post

नवरात्रि से 16 IPS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदले SP

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
Main Slider

चैत्र नवरात्र में न खरीदें ये चीजें, वरना घर में छा जाएगी दरिद्रता

21/03/2026
Chaitra Navratri
Main Slider

नवरात्रि में गलती से टूट जाए व्रत तो करें ये काम, शांत हो जाएगा मां दुर्गा का गुस्सा

21/03/2026
maa chandraghanta
Main Slider

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें मंत्र, कथा भोग, व रंग

21/03/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को पालना होता है शुभ, घर में बढ़ जाएगा सौभाग्य

21/03/2026
paneer toast
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये मजेदार टोस्ट

21/03/2026
Next Post
Transfer

नवरात्रि से 16 IPS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदले SP

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai welcomed Dhirendra Shastri

मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री का किया आत्मीय स्वागत

04/11/2024
dr. amebadkar jayanti

डॉ अंबेडकर की 130वीं जयंती पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

14/04/2021
Kashmiri Pandit

लाल चौक पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 5 लोग घायल

10/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version