Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

NTA ने जारी की सैनिक स्कूल प्रवेश 2025 आंसर-की, यहां से करें डाउनलोड

JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 क्लास 6 और 9 की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र इससे अपने नंबरों का आंकलन कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की 5 मई को जारी की गई थी। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है। आइए जानते हैं कि रिजल्ट पर क्या अपडेट है।

प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 मई तक का समय दिया गया था। फाइनल आंसर-की से एनटीए ने कक्षा 6 के प्रश्न पत्र से कुल 32 और 9 की परीक्षा से विभिन्न विषयों के 10 प्रश्न हटा दिए हैं।

प्रोविजनल आंसर-की दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद ये प्रश्न हटाए गए हैं। अब जल्द ही नतीजे भी घोषित किए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की

– आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
– होम पेज पर दिए गए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
– एक पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।
– अब आंसर-की चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

Exit mobile version