Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.76 लाख के पार, 2.43 लाख लोग रोगमुक्त

राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,227 मामले फिर सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 2.76 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन चिंता की बात यह है कि स्वस्थ लोगों की संख्या कम होने के कारण सक्रिय मामलों में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2,76,325 हो गई। इस दौरान 2,778 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 2,43,481 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 48 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,320 हो गयी है।

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 59,102 लोगों जांच की गई और इसमें पाॅजिटिव दर 5.46 प्रतिशत रही। यहां वायरस के कुल 30,20,158 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राजधानी में प्रति 10 लाख पर जांच का औसत आंकड़ा 1,58,995 है। दिल्ली में कुल जांच में पाजिटिव दर 9.15 प्रतिशत पाई जा रही है।

राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 401 और बढ़ कर 27,524 पहुंच गयी जो सोमवार को 27,123 थी। इनमें से होम आइसोलेशन में 16,049 हैं। दिल्ली में मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है।

झारखंड : मां को गाली देने पर पिता ने की पीट-पीटकर बेटे की हत्या

संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के प्रयास में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज 40 और बढ़कर 2505 हो गयी है।

गौरतलब है कि राजधानी में पिछले दिनोें लगातार चार हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे।

Exit mobile version