Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13.66 लाख के पार, 10 लाख से अधिक रोगमुक्त

देश में कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 14,976 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर 13.66 लाख के पार पहुंच गयी। इस दौरान स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि के कारण सक्रिय मामलों में साढे चार हजार से अधिक की कमी दर्ज की गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी जिससे सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 4,670 और घट कर 2,60,363 रह गयी।

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.76 लाख के पार, 2.43 लाख लोग रोगमुक्त

इस दौरान 19,212 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 10,69,159 हो गयी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 13,66,129 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं तथा 430 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,181 हो गयी है।

राहुल गांधी बोले-नया कृषि कानून किसानों के दिल में छुरा मारने जैसा

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.26 फीसदी पहुंच गयी है वहीं मृत्यु दर महज 2.64 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है। सबसे अधिक सक्रिय मामले भी इसी राज्य में हैं।

Exit mobile version