Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कन्नौज सड़क हादसे में मरने वालो की संख्या हुई छह, 40 से अधिक घायल

कन्नौज सड़क हादसा

कन्नौज सड़क हादसा

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर हुए सड़क हादसे में मरने वालो की संख्या बढ़कर छह हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। जिनमें से कई लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना कन्नौज जिले के सौरिख थाने के सकरावा इलाके की है। जिसमे सुबह करीब 5 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे कट 148 पर बिहार से दिल्ली जा रही थी। तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, पुरुष की जगह परिवार वालों को दिया महिला का शव

टक्कर लगते ही कार एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरी। बस भी सड़क से उतर नीचे गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कई यात्रियों की हालत गंभीर है।

हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। वहीं, हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पुलिस कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

 

Exit mobile version