Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत में यूनिकॉर्न स्तर के स्टार्टअप की संख्या 21, चीन के दसवें हिस्से के बराबर

स्टार्टअप

स्टार्टअप

मुंबई। भारत में यूनिकॉर्न स्तर के स्टार्टअप की संख्या करीब 21 है। एक अरब डॉलर से अधिक मूल्य वाले इन स्टार्टअप की संख्या पड़ोसी देश चीन के मुकाबले दसवें हिस्से के बराबर है। भारतीय निवेशकों की 40 से अधिक ऐसी कंपनियां विदेशों में स्थापित हैं। हुरुन की वैश्विक यूनिकॉर्न सूची में 21 भारतीय यूनिकॉर्न कंपनियों का कुल मूल्यांकन 73.2 अरब डॉलर है। अमेरिका, चीन और ब्रिटेन के बाद भारत इस सूची में चौथे स्थान पर है।

महक स्वामी : प्राइवेट सेक्टर की नौकरी छोड़कर शुरू की तैयारी, UPSC में हुई सेलेक्ट

यूनिकॉर्न ऐसी स्टार्टअप कंपनियों को कहा जाता है जिनका मूल्यांकन एक अरब डॉलर या उससे अधिक होता है। हुरुन की रिपोर्टके अनुसार चीन में यूनिकॉर्न की संख्या 227 है। ऐसे में भारत में यूनिकॉर्न स्टार्टअप की संख्या उसके दसवें हिस्से के बराबर है। इतना ही नहीं भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों से आने वाले निवेश को विभिन्न नियमों के दायरे में लाए जाने की खबरों के बीच यह बात उल्लेखनीय है कि घरेलू 21 यूनिकॉर्न में से 11 में चीन के तीन निवेशकों का बड़ा हिस्सा है।

फार्मा उत्पादन आधारित इंसेंटिव स्कीम का दायरा बढ़ाने पर काम में तेजी

भारत से बाहर भारतीय मूल के लोगों द्वारा स्थापित यूनिकॉर्न की संख्या करीब 40 है , जबकि चीनी मूल के लोगों ने अपने देश से बाहर मात्र 16 ऐसे कारोबार स्थापित किए हैं। भारतीय समुदाय द्वारा विदेशों में स्थापित यूनिकॉर्न का कुल मूल्यांकन 99.6 अरब डॉलर है। इसमें सबसे अधिक मूल्यांकन वित्त प्रौद्योगिकी कंपनी रॉबिनहुड का करीब 8.5 अरब डॉलर है। हुरुन के चेयरमैन और मुख्य अनुसंधानकर्ता रुपर्ट हूगवर्फ ने कहा कि भारतीयों द्वारा स्थापित 61 यूनिकॉर्न में से करीब दो-तिहाई विदेशों में मुख्य तौर पर अमेरिका के सिलिकॉन वैली में है। मात्र 21 यूनिकॉर्न ही देश में काम कर रही हैं। दुनिया के 29 देशों के 145 शहरों में 586 यूनिकॉर्न कंपनियां काम करती हैं।

Exit mobile version