Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छेड़छाड़ पर फूटा नर्सों का गुस्सा, कर दी डॉक्टर पर थप्पड़ों और मुक्कों की बरसात

डॉक्टर पर थप्पड़ों और मुक्कों की बरसात

छेड़छाड़ पर फूटा नर्सों का गुस्सा, कर दी डॉक्टर पर थप्पड़ों और मुक्कों की बरसात

पंचकूला। यहां सेक्टर 6 स्थित सामान्य अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा नर्स के साथ छेड़छाड़ करने के बाद जमकर हंगामा हुआ। साथी नर्स से छेड़छाड़ पर नर्सों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में तैनात आरोपी डॉक्टर की जमकर धुनाई कर दी।

नर्सों ने डॉक्टर को जमकर थप्पड़ मारे। पिटाई का घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया है। हालांकि पिटाई के बाद डॉक्टर आइसोलेशन वार्ड से लिफ्ट के जरिए फरार हो गया।

जौनपुर में पूर्व बाहुबली सांसद के पुत्र समेत 11 पर लगा गैंगेस्टर

बताया जाता है कि इस पिटाई से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। पिटाई की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल रात कोरोना मरीजों के लिए बनाए आइसोलेशन वार्ड में स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। उसी समय मनोरोग डॉक्टर राउंड पर आए थे।

बताया जाता है कि राऊंड के दाैरान इस डाक्टर ने ड्यूटी पर तैनात नर्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब डॉक्टर छेड़छाड़ कर रहा था, उस वार्ड में कोई भी मरीज नहीं था।

स्टाफ नर्स का आरोप है कि डॉक्टर ने शराब भी पी हुई थी। छेड़छाड़ के दौरान स्टाफ नर्स ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी तो मौके पर PMO और RMO पहुंचे।

Exit mobile version