• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां बम्लेश्वरी मंदिर में TV पर चला अश्लील वीडियो, परिसर में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
17/02/2024
in राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़
0
Maa Bamleshwari temple

Maa Bamleshwari temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजनांदगांव। छ्त्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां के मां बम्लेश्वरी मंदिर (Maa Bamleshwari Temple) में एलईडी टीवी पर किसी ने अश्लील वीडियो चला दिया। जिस समय यह घटना हुई, मंदिर में काफी संख्या में भक्त मौजूद थे। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं को इस दौरान शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली और मामले की जांच में जुट गई है।

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी (Maa Bamleshwari Temple)  का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां रोजाना हजारों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर पहाड़ों पर स्थित है। मंदिर में अंदर जाने के लिए भक्तों को 1100 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है। मंदिर की सीढ़ियों पर एलईडी टीवी लगाई गई है। टीवी पर रोजाना भगवान के भजन चलाए जाते हैं। बीते शुक्रवार यानि 16 फरवरी की देर शाम यहां एलईडी पर अश्लील वीडियो चलता दिखाई दिया।

इस घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। जिस समय टीवी पर अश्लील वीडियो क्लिप चली, उस दौरान कई भक्त अपने माता-पिता के साथ खड़े थे। एलईडी पर यह वीडियो करीब 5 से 7 मिनट तक चलता रहा। इसके बाद वहां मौजूद भक्तों की भीड़ आक्रोशित हो उठी। हालांकि, मंदिर समिति के मैनेजर ने सभी श्रद्धालुओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस के पास पहुंची भक्तों की भीड़

भक्तों की गुस्साई भीड़ ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और मामले की शिकायत करने के लिए डोंगरगढ़ थाने पहुंच गए। लोगों ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। दुर्ग के रहने वाले वरुण जोशी बताते हैं कि वे डोंगरगढ़ माता मंदिर (Maa Bamleshwari Temple)  में अपने परिवार के साथ दर्शन करने आते रहते हैं। 16 फरवरी को भी वह अपने परिवार के साथ ही डोंगरगढ़ माता के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर से नीचे उतरते समय जब उन्होंने एलईडी टीवी पर अश्लील वीडियो चलता देखा तो उन्हें बहुत गुस्सा आया।

BSSTET के जारी हुए एडमिट कार्ड, इस दिन होगी बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा

वरुण ने बताया कि इस दौरान मंदिर में स्कूल के छात्र और कई महिलाएं भी मौजूद थीं। बच्चों पर इस घटना का गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसक बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्ट समिति के ख़िलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी थाने में मामले की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

Tags: Maa Bamleshwari temple
Previous Post

BSSTET के जारी हुए एडमिट कार्ड, इस दिन होगी बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा

Next Post

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, हादसे में 8 लोग जख्मी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर मंथन

26/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

26/02/2026
Sunetra Pawar
राजनीति

महाराष्ट्र की राजनीति ने लिया नया मोड़, सुनेत्रा पवार को मिली NCP की जिम्मेदारी

26/02/2026
CM Dhami
राजनीति

CM ने घनसाली में किया 41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

26/02/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

26/02/2026
Next Post
Jawaharlal Nehru Stadium

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, हादसे में 8 लोग जख्मी

यह भी पढ़ें

Dr. Satish Chandra Dwivedi

पंचायत चुनाव के दौरान तीन शिक्षकों की मौत, सरकार पीड़ित परिवारों के साथ : डॉ सतीश

19/05/2021
keshav maurya

एडीबी सहायतित परियोजनाएं जल्द पूरी की जायें : केशव मौर्य

19/07/2021
Pradosh Vrat

कब है भाद्रपद का पहला प्रदोष व्रत, जानें पूजन विधि और महत्व

10/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version