Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

1 अक्टूबर राशिफल: तुला राशि वालों के लिए शुभ है महीने का पहला दिन

Horoscope

Horoscope

मेष–  मेष राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा।

वृष– आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। पारिवारिक कलह हो सकती है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से किसी बात पर कहा सुनी हो सकती है। आपको अपने प्रियतम की बात मानने का प्रयास करना चाहिए।

मिथुन – इस राशि वालों का आज का दिन शुभ होगा। मेहनत जारी रखें। धन हानि की संभावना बनती है। निवेश करने से अभी रुक जाए। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।

कर्क– इस राशि वालों का आज का दिन महत्वपूर्ण होगा। आज मानसिक रूप से आप दबाव में रहेंगे। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। धन के मामले में सफलता मिलेगी।

सिंह– आज का दिन कई मामलों में उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी की मदद से अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन आपको अत्यधिक आत्मविश्वास से बचना चाहिए।

कन्या–  इस राशि के लोगों का आज का दिन शानदार रहेगा। खर्चे भी बहुत रहेंगे। आप सुख के साधनों पर खर्च करना पसंद करेंगे। आज का दिन मंगलकारी साबित होगा।

तुला–  इस राशि वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ सुखी भविष्य के सपने सजाएंगे। मन नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास कर सकता है। कार्य में सफलता के लिए भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक– इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ होगा। परिवार वालों के हित के लिए भी कुछ धन देंगे, जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। प्रेम जीवन में भी आज सुखी पल बिताने को मिलेंगे।

धनु– इस राशि वालों का आज का दिन सामान्य होगा। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में कमी का एहसास होगा। धन के मामले में थोड़ा सोचना पड़ेगा।

मकर– आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। लेकिन आपको सभी चुनौतियों का डटकर सामना करना पड़ेगा। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन आमदनी में भी कमी नहीं होगी।

कुंभ– आज का दिन कार्यक्षेत्र में कोई जरुरी काम निपटाने का दिन है। काम में जरा भी लापरवाही न करें। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। आप मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस करेंगे।

मीन– आज आपको कई सारे अवसर मिलेंगे। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें। जरूरतों को समझते हुए अपना समय और धन निवेश करें। बुद्धी का प्रभाव हर क्षेत्र में आपको आगे ले जाएगा।

Exit mobile version