Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

5 अक्टूबर राशिफल: इन राशि वालों को होगा धन लाभ

3 planets will transit

3 planets will transit

5 अक्टूबर राशिफल (Horoscope) 

मेष राशि

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है।

वृष राशि

आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा परन्तु फिर भी मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन अशांत रहेगा।

मिथुन राशि

मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आत्मसंयत रहें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। वाणी में कठोरता को प्रभाव हो सकता है।

कर्क राशि

वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी धार्मिक स्‍थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं।

सिंह राशि

क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

कन्या राशि

आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला राशि

मानसिक शान्ति‍ रहेगी, फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की की राह बन सकती है।

वृश्चिक राशि

बातचीत में संयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। अध्‍ययन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। लेकिन बातचीत में संयत रहें।

धनु राशि

मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। माता को स्वास्‍थ्‍य  विकार हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

मकर राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां बनेंगी। तरक्‍की के योग हैं।

कुंभ राशि

मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। म‍ित्रों के सहयोग से कारोबार में सहयोग म‍िलेगा। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। तनाव से बचकर रहें। भाइयों से धन प्राप्‍त‍ि होगी।

मीन राशि

मन परेशान रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध में बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम बन सकता है। अनावश्‍यक खर्चों से मन परेशान रहेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे।

Exit mobile version