Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Odisha Train Accident: एक दिन का राजकीय शोक घोषित, गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

Odisha Train Accident

Odisha Train Accident

भुवनेश्वर। बालेश्वर जिले के बाहानगा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) पर ओडिशा में आज (शनिवार) राजकीय शोक रहेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सूचना व लोक संपर्क विभाग के मुताबिक राजकीय शोक के कारण आज सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा (Odisha Train Accident) हो गया। यहां, बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि रेल हादसे में 233 लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द

ओडिशा रेल हादसे (Odisha Train Accident) के बाद आज होने वाला गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना होने के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे और समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था। लेकिन ट्रेन हादसे का जायजा लेने के लिए वैष्णव ओडिशा जा रहे हैं।

बंगाल से दक्षिण भारत जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द

रेलवे विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

Odisha Train Accident: 280 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल

भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में 115 एंबुलेंस, 50 बसें, 45 सचल स्वास्थ्य इकाई के साथ ही 1200 कर्मचारियों को लगाया गया है। घायलों की मदद के लिए बालासोर मेडिकल कॉलेज के बाहर दो हजार से ज्यादा लोग जमा हो गए। घायलों के लिए बड़ी संख्या में लोग ब्लड भी दे रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 30 से अधिक घायलों की सर्जरी की गई है।

Exit mobile version