Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं घर के बने मक्खन का भोग

Makhan

Makhan Bhog

जन्माष्टमी (Janmashtami) का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं जिसमें श्रीकृष्ण की पूजा करते हुए रात 12 बजे भोग लगाया जाता हैं। भगवान कृष्ण को मक्खन (Makhan) बहुत पसंद हैं और लोग इसदिन बाजार से लाए हुए मक्खन का भोग लगाते हैं। लेकिन इसे घर पर बनाया जाए तो भगवान कृष्ण और प्रसन्न होते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह घर पर ही मक्खन (Makhan) बनाया जाए। आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में…

मक्खन (Makhan) बनाने की सामग्री

मलाई या क्रीम – जरूरत अनुसार
मिश्री – गार्निश के लिए
सुखे मेवे – गार्निश के लिए

मक्खन (Makhan) बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में दूध की मलाई यानी क्रीम को इकट्ठी करते जाएं।
– मलाई को फ्रीजर में स्टोर करके रखें।
– जब भी आपको मक्खन बनाना हो मलाई को फ्रिजर से निकालकर रुम टेम्प्रेचर पर रखें।
– मलाई को फूड प्रोसेसर में डालकर तब तक मिक्स करें, जब तक वो अलग ना हो जाए। आप चाहे तो मक्खन को लकड़ी के मदानी में भी कर सकते हैं।
– कुछ देर ऐसा करने के बाद आपका माखन (Makhan) भोग के लिए तैयार हो जाएगा।
– आप इसमें मिश्री, सुखे मेवे या चीनी डालकर श्रीकृष्ण को भोग लगा सकते हैं

रखें इन बातों का ध्यान

– मक्खन (Makhan) को हमेशा चम्मच या हाथ से बर्तन में डालें।
– ध्यान रखें मक्खन (Makhan) रिड़कते या मिक्स करते समय छाछ अच्छी तरह से न‍िचुड़ जाए।
– बर्फ के ठंडे पानी में ही मक्खन निकालकर रखें।
– थोड़ी देर बाद हाथों से लड्डू बनाकर मक्खन से पानी निचोड़ दें।
– मक्खन (Makhan) कुछ दिनों तक फ्रिजर में स्टोर करें, ताकि वह ताजा रहे।

Exit mobile version