Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शमी का पत्ता करें शिवलिंग पर अर्पित, होता है रोगों का नाश

Shami

Shami

शमी (Shami) के पत्तों का उपयोग भगवान गणेश और दुर्गा मां की पूजा में भी किया जाता है। ग्रह मंडल में न्याय के देवता शनि से संबंधित पौधे का नाम शमी है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि शमी का पौधा जीवन के सभी कष्टों और परेशानियों को दूर करने का काम करता है।

वास्तु के हिसाब से इसे घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। शमी बहुत ही पावन पेड़ है। शमी सभी प्रकार के कष्टों व वास्तु दोष को दूर करता है। शमी (Shami) का पत्ता शिवलिंग पर अर्पित करने से रोगों का नाश होता है। शमी पर जल चढ़ाकर घर से निकलने पर यात्रा शुभ होती है। आप शमी घर बंगले, आफिस या फ्लैट कहीं भी लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार शमी का पौधा लगाना चाहिए। यहां जानें शमी का पौधा लगाने की पूरी विधि।

1..शमी (Shami) को हमेशा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं और ऐसी दिशा में हो जो घर से निकलते हुए आपके दाएं तरफ पड़े।
2..शमी की लकड़ी का उपयोग हवन में भी समिधा की तरह किया जाता है। हवन में डाले जाने वाली लकड़ियों को समिधा कहते हैं।
3.आयुर्वेद में भी शमी (Shami) के वृक्ष का काफी महत्व बताया गया है।
4.बुधवार के दिन गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करने से तीक्ष्ण बुद्धि होती है।
5.शमी का पौधा घर में लगाने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
6.शमी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
7.ऐसा भी कहा जाता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं

Exit mobile version