Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 7 चीजें, शिव जी कृपा से पूरी होगी मनोकामना

Nag Panchami

nag panchami

सावन माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी vका पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव व नाग देवता की पूजा का विधान है। इस साल नाग पंचमी 29 जुलाई को है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता और शिवलिंग की पूजा करने से सुख-समृद्धि के साथ मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए।

1. नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन चढ़ाएं जल: नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव के प्रसन्न होने की मान्यता है। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए तांबे के लोटे का प्रयोग अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से विघ्न-बाधाएं समाप्त होती हैं।

2. नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन चढ़ाएं कच्चा दूध: नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भय से मुक्ति मिलती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है।

3. नाग पंचमी पर चढ़ाएं शहद: नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और व्यक्ति निरोगी होता है।

4. नाग पंचमी पर चढ़ाएं बेलपत्र: नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर अर्पित करने चाहिए। बेलपत्र भगवान शिव को प्रिय मानी गई है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

5. नाग पंचमी पर चढ़ाएं धतूरा: भगवान शिव को धतूरा प्रिय है। नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

6. नाग पंचमी पर चढ़ाएं चंदन: नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन भगवान शिव को चंदन से त्रिपुंड लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवों के देव महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है।

7. नाग पंचमी पर चढ़ाएं अक्षत व पुष्प: नाग पंचमी (Nag Panchami) के दिन शिवलिंग पर अक्षय व पुष्प अर्पित करना शुभ फलदायी होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की मनोकामनाएं पूरी होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Exit mobile version