Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आरती करते समय तुलसी पर चढ़ाएं ये चीजें, घर में सदा बना रहेगा मां लक्ष्मी का वास

Basant Panchami

tulsi

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) की पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि तुलसी को देवी का स्वरूप माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी में देवी लक्ष्मी वास करती हैं। हर घर में राजाना सुबह-शाम तुलसी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जिस घर में रोजाना तुलसी पूजन होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास सदा बना रहता है। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को भी तुलसी अति प्रिय है। तुलसी को हरिप्रिया कहा जाता है।

तुलसी (Tulsi) के पत्ते का उपयोग भगवान विष्णु को लगाए जाने वाले भोग में किया जाता है। शाम के समय भी तुलसी की पूजा की जाती है। उनकी आरती की जाती है। तुलसी के समक्ष दिपक जलाया जाता है। शाम को दीपक से निकलने वाला प्रकाश माता लक्ष्मी को आमंत्रित करता है। कहते हैं कि जिस घर में तुलसी के पौधे के पास अंधेरा रहता है, वहां माता लक्ष्मी प्रवेश नहीं करतीं। ऐसे में आइए जानते हैं कि शाम को आरती करते समय तुलसी पर क्या-क्या अर्पित करना चाहिए? साथ ही जानते हैं कि तुलसी पूजा में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

आरती के समय तुलसी (Tulsi) को चढ़ाएं ये चीजें

शाम को आरती करते समय तुलसी माता के सामने घी या सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। फिर धूप-दीप जलाना चाहिए। आरती के समय फूल, रोली, अक्षत, चंदन, सिंदूर आदि चढ़ाना चाहिए। चावल के दाने यानी अक्षत चढ़ाना चाहिए। मिठाई या फल का भोग लगाना चाहिए। तुलसी माता की आरती करके परिक्रमा करनी चाहिए। तुलसी माता के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

न करें तुलसी (Tulsi) से जुड़ी ये गलतियां

तुलसी (Tulsi) के पौधे को सूरज ढलने के बाद में छूना वर्जित बताया गया है, इसलिए भूलकर भी शाम के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। तुलसी में दीपक जलाते समय चावल का आसन देना चाहिए। तुलसी पूजन करते समय बालों को खुला नहीं रखना चाहिए। शाम के समय तुलसी की आरती करनी चाहिए, लेकिन भूलकर भी जल नहीं देना चाहिए।

Exit mobile version