• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, जाग जाएगी सोई तकदीर

Writer D by Writer D
18/07/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Jyotirlingas

Jyotirlingas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सावन (Sawan) के सोमवार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग (Shivling) पर तरह-तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं. इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, कपूर, दूध, चावल, चंदन और भस्म जैसी चीजें अर्पित की जाती हैं.

लेकिन एक चीज ऐसी भी है जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. ज्योतिषियों का कहना है कि यह एक चीज शिवलिंग पर चढ़ाने से इंसान की सोई तकदीर जाग सकती है. 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है.

रूद्र और शिव पर्यायवाची शब्द हैं. रूद्र शिव का प्रचंड रूप है. भगवान शिव को रूद्राक्ष अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है. शास्त्रों में रूद्राक्ष को भगवान शंकर का महाप्रसाद बताया गया है.

ऐसा कहते हैं कि भगवान शिव के आंसुओं से पैदा हुए रुद्राक्ष में दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने की ताकत होती है. यह ना सिर्फ भगवान शिव को अर्पित किया जा सकता है. बल्कि इसे धारण भी किया जा सकता है. इसे धारण करने से जीवन की तमाम समस्याएं, रोग, शोक और भय से मुक्ति मिल सकती है.

भगवान शिव को कब चढ़ाएं रूद्राक्ष?

सावन के पहले सोमवार तय मुहूर्त में आप शिवलिंग को रूद्राक्ष अर्पित कर सकते हैं. सुबह 04 बजकर 13 मिनट से लेकर 04 बजकर 54 मिनट तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12.55 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. फिर दोपहर 02.45 से 03:40 तक विजय मुहूर्त रहने वाला है. इस बीच आप किसी भी समय शिवलिंग पर रूद्राक्ष चढ़ा सकते हैं.

शिवलिंग को रूद्राक्ष अर्पित करते समय यजुर्वेद के रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रो का पाठ किया जाता है. इससे शीघ्र से शीघ्र मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. साथ ही, इससे कुंडली में ग्रह दोष का प्रभाव भी कम होता है. रुद्राक्ष चढ़ाने के लिए शिवजी की उपस्थिति अत्यंत आवश्यक है. इसलिए भगवान शिव के स्थान पर जाकर ही इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं.

Tags: sawanSawan 2022sawan muhurtsawan pujaSawan Vratसावनसावन की पूजासावन के उपायसावन के टोटके
Previous Post

जनसेवा केंद्र संचालक युवक की गोली मारकर हत्या

Next Post

उमा टेक्निकल डिग्री कालेज के मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश ने तय की है अपराध व अव्यवस्था से अनुशासन और कर्फ्यू से कानून के राज की यात्राः मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
Main Slider

अभिभाषण के दौरान हंगामा राज्यपाल ही नहीं, मां का भी अपमानः योगी

13/02/2026
Satish Mahana
Main Slider

नाराजगी के बाद मुस्कुराते हुए लौटे विधानसभा अध्यक्ष, सपा विधायक ने सुनाई शायरी

13/02/2026
PM Modi inaugurated Seva Teerth
Main Slider

पीएम मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे पूरी सरकार

13/02/2026
massive fire
Main Slider

बीजेपी नेता के घर धमाकों से हड़कंप, आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

13/02/2026
Next Post

उमा टेक्निकल डिग्री कालेज के मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

यह भी पढ़ें

कंधार पर हुआ तालिबान का कब्जा, अब काबुल की तरफ बढ़ाए कदम

13/08/2021
Pawan Khera

देश की विरासत के साथ वीभत्स खिलवाड़ कर रही भाजपा : पवन खेड़ा

28/02/2022
bookies

रंगे हाथों सट्टेबाज गिरफ्तार, सैकड़ों रुपए नकद व सट्टे की पर्चियाँ बरामद

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version