Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त, गरीबों की नहीं हो रही सुनवाई

सीतापुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैराबाद के तत्वाधान में न्याय पंचायत भगवतीपुर की भावना ग्राम सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में किसान नौजवान पूरी तरह से परेशान है।

आज सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मुंह चिढ़ा रहे हैं। आज किसान आवारा पशुओं से परेशान है आज शासन सत्ता में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी 125 वर्ष पुरानी पार्टी है। आज गोडसे को पूजने वाले जब महात्मा गांधी पर पुष्प चढ़ाते हैं तो बड़ा असमंजस लगता है।

किसानों की मौत से हिंसा भड़की, गोरखपुर से वापस लौटे सीएम योगी

आज लड़ाई गोडसे बनाम गांधी की है। कांग्रेस पार्टी गांधीवादी विचारधारा और आगे बढ़ा बढ़ाएगी एवं हम यदि समस्याओं का निराकरण ना हुआ तो अहिंसात्मक रूप से सरकार का विरोध करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा कि आगे आने वाला समय कांग्रेस का है।

सभा को संबोधित करते हुए सेवा दल के वरिष्ठ नेता संजय दीक्षित ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रभारी है एवं उनके नेतृत्व में कांग्रेसी और मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई ने जनता की तमाम समस्याओं से अवगत होते हुए उनके निराकरण के लिए संघर्ष करने का आवाहन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम लखन रावत ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्रोहन लाल राकेश कनौजिया कढिले राम प्रधान, रामजीवन जगदीश लोधी सीताराम गुप्ता कैलाश दिनेश आशीष सूरज दयाल भूरा आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version