Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वृद्ध दम्पत्ति हत्याकांड का खुलासा, करीबी समेत चार गिरफ्तार

arrested

arrested

गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने दीपावली को पटेल नगर में वृद्ध दंपत्ति अशोक जैदका व उनकी पत्नी मधु जैदका हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दम्पति के घर पर कार्य करने वाले उनके करीबी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों के कब्जे से दो हथौड़ी व खून से सना गमछा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि दंपति की हत्या उनके करीबी ने उनके व्यवहार से संतुष्ट नहीं होने पर हत्याकांड को अंजाम दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि चार नवंबर को पटेल नगर निवासी 72 वर्षीय अशोक जैदका व उनकी 70 वर्षीय पत्नी मधुर जैदका की हत्या कर दी थी। ब्लाइंड मर्डर को खोलने के लिए तीन तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई थी। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

इस मामले में मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी सुंदर,अतुल कुमार, पीले क्वार्टर गाजियाबाद निवासी आजाद तथा पटेल नगर निवासी रोहित नरूला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना को सुंदर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया ।

दरअसल सुंदर जैद का के साथ 1991 से मिलकर कार्य करता था। उनके घर पर रहता था लेकिन अशोक के व्यवहार से असंतुष्ट था। सुंदर ने पूछताछ में बताया कि अशोक जैदका ने उसकी कोई आर्थिक मदद नहीं की थी। जबकि उसके तीन बेटियां शादी के लायक हो गई हैं। उल्टे कुछ दिन पहले घर से बाहर निकाल दिया था। जिससे उसे लगता था कि उसने पूरा जीवन जैदका परिवार को दे दिया और जैदका परिवार ने उसके साथ धोखा किया है। इसी से खिन्न होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया । पुलिस ने चारों आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version