Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नवनिर्मित दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, दो अन्य घायल

Dead Body

dead body

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान की नवनिर्मित दीवार के गिर जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में बृहस्पतिवार को बरसात के कारण एक मकान की नवनिर्मित दीवार गिर गई।

मकान में मौजूद बादामी देवी (55), उसका पुत्र रामशरण पटेल (35) एवं नातिन अनुष्का (5) दीवार के मलबे में दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को मऊ के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां बादामी की मौत हो गई। दो अन्य घायलों को गम्भीर स्थिति होने पर वाराणसी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नवनिर्मित दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, दो अन्य घायल

Exit mobile version