Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सड़क हादसे में वृद्व की मौत, छह घायल

Road Accident

Road Accident

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्व की मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। वही लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस पलटने से छह लोग घायल हो गये।

जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव ककरारा निवासी महेश चन्द्र (65) पुत्र भोले सिंह फिरोजाबाद बेटे की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने आये थे। जहां से वह वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी सिरसागंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिष्ती की सराय के समीप अचानक उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में उनकी मौत हो गयी। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है।

दूसरी घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र अन्तर्गत हुई। यहां दिल्ली से प्रयागराज जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में अशोक कुमार, पुष्पा देवी, कविता देवी, सविता और राजवाला निवासीगण न्यू अषोक नगर, दिल्ली घायल हो गये।

सभी घायलों को उपचार के लिये सैफई मेड़ीकल कालेज भेजा गया है। बस में सवार यात्रियों के अनुसार चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version