Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, दो महिलाएं घायल

Road Accident

road accident

आगरा। जिले के रामबाग फ्लाईओवर पर सड़क हादसे (Road Accident) में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं एक्टिवा में सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजा और हादसे के कारण बाधित यातायात को फिर से सुचारु कराया।

रामबाग फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक्टिवा सवार तीन लोगों के साथ गंभीर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बल्केश्वर निवासी एक व्यक्ति और दो युवतियां एक्टिवा से भगवान टॉकीज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर एक वाहन की टक्कर से उनकी एक्टिवा अनियंत्रित हो गयी।

जिसके बाद अनियंत्रित हुई एक्टिवा सड़क पर एक दूसरे वाहन से टकरा गयी। इस हादसे में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे की घटनास्थल पर एकत्रितलोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हादसे में मृत हुए बुजुर्ग के शव को कब्जे में ले लिया और घायल हुई दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे के कारण लगे जाम को पुलिस ने खत्म कराया।

Exit mobile version