Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म में विफल होने पर कर दी वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

dead body

dead body

उत्तर प्रदेश में झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में सो रही वृद्धा की गला दबाकर की गयी हत्या मामले का खुलासा गुरूवार को पुलिस ने किया।

पुलिस अधीक्ष-शहर (एसपी सिटी) विवेक त्रिपाठी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र में वृद्धा रामरती वर्मा (63) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसकी तहरीर उसके पुत्र हेमन्त वर्मा ने पुलिस को उपलब्ध कराई थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया था।

पुलिस टीम वृद्धा की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही थी। तभी एक ऐसे युवक का नाम प्रकाश में आया जिसकी पत्नी करीब चार वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी और इस कारण वह नशे का आदी हो गया था। पुलिस को मुखबिर ने उसी व्यक्ति की जानकारी दी कि उसे बीती रात अंजनी माता मंदिर के पास देखा गया है।

अर्ध विक्षिप्त मां ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी कर ली आत्महत्या

इस पर पुलिस ने घेराव करते हुए गुरुवार को बालकिशन पुत्र काशीराम निवासी देवालाल चैबे का अखाड़ा को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने वृद्धा के कान का टॉप्स व नाक की कील भी बरामद की।

बालकिशन ने पुलिस की काफी मशक्कत कराने के बाद स्वीकार किया कि उस रात उसने नशे में वृद्धा के साथ बलात्कार का प्रयास किया था। इसका विरोध किए जाने पर जब वह असफल होते दिखाई दिया तो उसने वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।

Exit mobile version