Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वृद्ध व्यक्ति ने पेश की मानवता की मिसाल, देखें कैसे

मानवता की मिसाल

मानवता की मिसाल

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भावुक हो उठेंगे। यह वीडियो हमें परोपकार और सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। इस वीडियो में जिस तरह से एक वृद्ध व्यक्ति ने सेवा भाव को प्रदर्शित किया है, वह वाकई में प्रशंसनीय है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति जो न केवल वृद्ध हैं, बल्कि अपनी सेहत से बेहद लाचार और कमजोर हैं। उनकी माली हालत भी ठीक नहीं है।

वह व्यक्ति शरीर से इतना दुर्बल है कि वह ठीक से खड़ा नहीं हो रहा है, चल नहीं पा रहा है। उनके हाथ और पैर कमजोरी की वजह से थरथरा रहे हैं। इसके बावजूद उनके मन में परोपकार और सेवा का भाव है, जिससे उनकी श्रेष्ठता का पता चलता है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो डॉगी वृद्ध व्यक्ति के घर के आंगन में आराम फरमा रहे हैं। शायद दोनों अपने खाने का इंतज़ार कर रहे हैं। तभी वृद्ध व्यक्ति दो कटोरे में दूध लेकर आते हैं और दोनों को पीने के लिए देते हैं। यह देख दोनों डॉगी पहले पूंछ हिलाकर सम्मान और स्नेह प्रकट करते हैं। इसके बाद दोनों दूध पीने में मस्त हो जाते हैं। वृद्ध व्यक्ति वहीं पर बैठ जाता है। वीडियो के बैकग्राउंड में कोई पंजाबी गाने अथवा गुरुवाणी बज रहे हैं। इससे पता चलता है कि वीडियो पंजाब के किसी गांव की है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सेहत से भले गरीब हैं पर दिल से अमीर हैं। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 14 हजार से लोग देख चुके हैं और ढाई हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 450 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने वृद्ध व्यक्ति की जमकर तारीफ की है।

Exit mobile version