Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धारदार हथियार से काटकर वृद्धा की हत्या, चारपाई पर मिला शव

murder

murder

फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को निर्माणाधीन मकान के बाहर चारपाई पर वृद्धा मृत अवस्था में मिली है। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान है। पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही में जुट गई है।

थाना एका क्षेत्र के गांव चिमरारी निवासी शान्ती देवी (72) शुक्रवार की रात निर्माणाधीन मकान के बाहर सोई थी। परिवार के अन्य सदस्य घर के अन्दर सोए थे। शनिवार सुबह परिवार के लोग जब उठे तो उन्होंने वृद्धा को मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ा देखा।

मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान है। यह देख परिजन सन्न रह गये। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ डॉग स्कॉयड व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य एकत्रित किये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अखिलेश नारायण ने बताया कि शांति देवी नाम की वृद्धा अपने निर्माणाधीन घर के वाहर सो रही थी। परिजन घर के अंदर सो रहे थे। सुबह जब वह उठे तो उन्हें वृद्धा मृत में मिली है।

वृद्धा के गले पर धारदार हथियार के निशान है। डॉग स्कॉयड व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किये है। कुछ संदिग्ध चीजे सामने आई है। उस पर काम किया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिये दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Exit mobile version