• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इमरजेंसी पर सदन में खूब बरसे ओम बिरला, दो मिनट का रखवाया मौन

Writer D by Writer D
26/06/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Om Birla

Om Birla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा (Lok Sabha) में बुधवार को अलग ही नजारा दिखा। एक तरफ ओम बिरला vके फिर से लोकसभा स्पीकर बनने पर विपक्ष ने जहां स्वागत किया, साथ ही निष्कासन के मामलों को लेकर ताने कसे। वहीं कुछ देर में गेम एकदम से पलटता दिखा। स्पीकर ओम बिरला ने अपनी पहली ही स्पीच में एकदम अलग रुख दिखाया। विपक्ष हक्का-बक्का रह गया। ओम बिरला ने 1975 में इंंदिरा सरकार के द्वारा लगाई गई इमरजेंसी की बरसी पर जमकर सदन में सुनाया। इमरजेंसी को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताया, कांग्रेस को उसके लिए घेरा और सदन में दो मिनट का मौन भी रखवा दिया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Om Birla)  ने कहा, “यह सदन 1975 में आपातकाल लगाने के फैसले की कड़ी निंदा करता है। इसके साथ ही हम उन सभी लोगों के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हैं, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया, संघर्ष किया और भारत के लोकतंत्र की रक्षा का दायित्व निभाया।”

ओम बिरला (Om Birla)  ने आगे कहा कि 25 जून 1975 को भारत के इतिहास में हमेशा एक काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। इस दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया और बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर हमला किया। भारत पूरी दुनिया में लोकतंत्र की जननी के रूप में जाना जाता है। भारत में हमेशा से लोकतांत्रिक मूल्यों और वाद-विवाद का समर्थन किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हमेशा रक्षा की गई है, उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया गया है। ऐसे भारत पर इंदिरा गांधी द्वारा तानाशाही थोपी गई। भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला गया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा गया।

‘भारत के नागरिकों के अधिकार नष्ट कर दिए गए…’

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भारत के नागरिकों के अधिकार नष्ट कर दिए गए, पूरी आजादी छीन ली गई। ये दौर था जब विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया। पूरे देश को जेलखाना बना दिया गया। तब की तानाशाही सरकार ने मीडिया पर अनेक पाबंदिया लगाई थी, न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा दिया गया था। इमरजेंसी का वह समय हमारे देश के इतिहास में अन्यायकाल का एक काला खंड था। इमरजेंसी लगाने के बाद कांग्रेस सरकार ने कुछ ऐसे फैसले किए, जिन्होंने हमारे संविधान की भावनाओं को कुचलने का काम किया।

ओम बिरला ने आगे कहा कि आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम में बदलवा करके कांग्रेस पार्टी ने सुनिश्चित किया कि हमारी अदालतें गिरफ्तार लोगों को न्याय नहींं दे पाएं। मीडिया को सच लिखने से रोकने के लिए अधिनियम लाए गए। इस काले खंड में संंविधान में 38वां, 39वां, 40वां, 41वां और 42वां संविधान संशोधन किया गया। इसका उद्देश्य था कि सारी शक्तियां एक व्यक्ति के पास आ जाएं।

ओम बिरला दूसरी बार चुने गए लोकसभा के स्पीकर, आसन तक लेकर गए मोदी-राहुल

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र सिद्धांत पर आघात किया। इमरजेंसी के दौरान लोगों को कांग्रेस सरकार द्वारा जबरन थोपी गई अनिवार्य नसबंदी का प्रहार झेलना पड़ा। ये सदन उन सभी लोगों प्रति संवेदना जताना चाहता है। इमरजेंसी का काला खंड हमें याद दिलाता है कि कैसे उस वक्त हम सभी पर हमला किया गया। ऐसे समय में जब इमरजेंसी के 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, ये 18वीं लोकसभा अपनी प्रतिबद्धता को दोहराती है। हम भारत में कानून का शासन और शक्तियों का विकेंद्रीकरण अक्षुण रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags: delhi newsemergencyLok Sabha SpeakerNational newsOm Birla
Previous Post

ओम बिरला के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी ‘संसद’ की गरिमा: सीएम योगी

Next Post

धामी ने दिल्ली में राजनाथ से की भेंट, नैनीताल में पार्किंग के लिए रक्षा भूमि देने का आग्रह

Writer D

Writer D

Related Posts

Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Next Post
CM Dhami met Rajnath in Delhi

धामी ने दिल्ली में राजनाथ से की भेंट, नैनीताल में पार्किंग के लिए रक्षा भूमि देने का आग्रह

यह भी पढ़ें

arrested

अवैध शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, पांच लीटर शराब बरामद

20/02/2021
President Emmanuel Macron's wife slapped him

गजब बेइज्जती! राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को पत्नी ने सबके सामने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

26/05/2025

लखीमपुर हिंसा: तीनों आरोपियों को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुई SIT

14/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version