Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अखिलेश यादव को को राजभर ने दिया झटका, द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का किया ऐलान

Om Prakash Rajbhar

op rajbhar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर के बीच दोस्ती की खाई गहराती जा रही है। इसी बीच ओपी राजभर (Om Prakash Rajbhar ) ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार (President Election 2022) द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया है। SBSP के अध्यक्ष ओपी राजभर ने आज लखनऊ में कहा कि CM योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं। आप द्रौपदी मुर्मू (NDA Candidate Draupadi Murmu) का समर्थन करें।

राजभर ने आगे लिखा कि मैंने उनसे मुलाकात की। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई। उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है। इस बीच माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर आज सपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के छह विधायक है और सभी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करेंगे। ऐसे में सुभासपा के विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी द्रौपदी मुर्मू को वोट करेंगे।

अखिलेश पर बोला हमला

अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि यशवंत सिन्हा समर्थन में सहयोगी दल के तौर पर जयंत चौधरी को बुलाया जा सकता है तो ओम प्रकाश राजभर को क्यों नही बुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि हम अभी भी गठबंधन में है वो चाहे तो निकाल दें। मैं सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओ को जिताने के लिए सीट मांगते है और कुछ नहीं।

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का चाबुक, BSA समेत पांच अफसर सस्पेंड

CM योगी की डिनर पार्टी में पहुंचे थे राजभर

राजभर पिछले दिनों राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लखनऊ दौरे के दौरान हुई संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भी नहीं दिखाई दिए थे। हालांकि, राजभर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शिरकत की थी।

Exit mobile version