• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एविएशन और टूरिज्म-ट्रैवल सेक्टर पर लग सकता है omicron का ग्रहण

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एविएशन और टूरिज्म-ट्रैवल सेक्टर के दिन बहुरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पिछले साल कोरोना वायरस संकट का सबसे बुरा असर इन्हीं दो सेक्टर पर पड़ा और अब एक बार फिर इन सेक्टर पर Omicron का खतरा मंडरा रहा है। दिसंबर का महीना दुनियाभर में छुट्टियों का महीना होता है।

क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों पर विदेशों में रहने वाले कई भारतीय घर लौटते हैं। तो वहीं इन्हीं छुट्टियों में घरेलू यात्री देश के साथ-साथ विदेशों की भी यात्रा करते हैं। ऐसे में एविएशन सेक्टर और टूरिज्म सेक्टर को अच्छा फायदा मिलता है।

Omicron के खतरे को देखते हुए एविएशन सेक्टर के रेग्युलेटर नागर विमानन महानिदेशालय ( DGCA) ने देश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स को सामान्य करने के फैसले को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। पहले देश में 15 दिसंबर से ये फ्लाइट्स सामान्य होनी थीं। नागर विमानन महानिदेशालय ने अपने आदेश में कहा है कि वैश्विक स्तर पर Omicron के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। इस बारे में एविएशन सेक्टर के सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत करने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।

बीते सप्ताह भारत सरकार ने देश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स का परिचालन 15 दिसंबर से फिर शुरू करने की घोषणा की थी। गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श करने के बाद सरकार ने ये निर्णय किया था।

पिछले साल कोरोना के चलते 23 मार्च को देश में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया गया था। ऐसे में एविएशन सेक्टर को इस बार क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के मौके पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन फिर शुरू होने से कमाई की उम्मीद थी, लेकिन अभी इस पर ब्रेक लगता दिख रहा है।

UPPSC प्री का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Omicron के चलते हाल में सिक्किम ने विदेशी यात्रियों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। वहीं केंद्र सरकार ने भी विदेशी यात्रियों खासकर यूके समेत यूरोप के सभी देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल जैसे देशों से आने वाले यात्रियों के लिए कड़े नियम बनाए हैं। इससे भी ट्रैवल इंडस्ट्री पर असर पड़ने की आशंका है।

सिंगापुर, हांगकांग और मॉरीशस जैसे देशों में छुट्टियों के दौरान बड़े पैमाने पर भारतीय पर्यटक जाते हैं। वहीं ब्रिटेन और यूरोप से इन छुट्टियों में घर लौटने वाले भारतीय छात्रों और कामकाजी लोगों की अच्छी खासी संख्या होती है। वहीं दिसंबर के महीने में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के मौके पर गोवा एवं तटीय राज्यों में घरेलू पर्यटन बढ़ता है। लेकिन अब Omicron के खतरे के चलते इसमें गिरावट आने की आशंका है। ऐसे में ट्रैवल सेक्टर को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Tags: aviationcovid variantOmicron Varianttourism-travel sector
Previous Post

UPPSC प्री का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

ये दिग्गज खिलाड़ी आया कोरोना की चपेट में, टालना पड़ा ऑस्ट्रेलिया का दौरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Jamun will give you glowing skin
Main Slider

स्किन की कई परेशानियों का इलाज है जामुन, ऐसे करें इस्तेमाल

15/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत में प्रेग्नेंट महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान

15/05/2026
Nautapa
धर्म

नौतपा में करें सूर्यदेव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग

15/05/2026
Food
Main Slider

भोजन से जुड़ी ये घटनाएं देती हैं शुभ-अशुभ संकेत, जानें इनके बारे में

15/05/2026
vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Next Post

ये दिग्गज खिलाड़ी आया कोरोना की चपेट में, टालना पड़ा ऑस्ट्रेलिया का दौरा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

100 आकांक्षात्मक नगरीय निकायों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प

04/03/2024
arrested

गवाह की हत्या मामले में नामजद अभियुक्त समेत सात गिरफ्तार

30/03/2022
CM Dhami

महिलाएं राज्य की आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही: CM

27/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version