Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की मां का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Omprakash Rajbhar

Omprakash Rajbhar

मऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष (Omprakash Rajbhar) की मां का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उनकी मां जितना देवी का लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

उनकी हालत काफी दिनों से गंभीर भी बताई जा रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने यह जानकरी दी। उन्होंने लिखा- मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रही…।

85 वर्षीय जितना देवी की तबियत खराब होने पर उनका उपचार लखनऊ स्थित अस्तपाल में चल रहा था। इस बात की पुष्टि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) के छोटे बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने की।

बताया की उनकी दादी को फेफड़े से सम्बंधित समस्या होने पर उपचार किया जा रहा था। निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। जितना देवी के चार बेटे हैं, जिसमे ओमप्रकाश राजभर वर्तमान में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री है। वहीं, उनका नाती घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहा है।

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की 94 सीटों के लिए अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। ओमप्रकाश की माता के निःधन की सूचना मिलने से जिले में सुभासपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version