Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शुक्र देव इस दिन करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय

Shukra Dev

Shukra Dev

शुक्र (Shukra) ग्रह को प्रेम, वैभव, धन-संपदा व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। साल के आखिरी महीने दिसंबर में 2 तारीख को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि पर शनि का आधिपत्य है। शनि और शुक्र के बीच मित्रता का भाव है। शुक्र (Shukra) के मकर गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जानें शुक्र गोचर के प्रभाव से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि– शुक्र गोचर (Shukra Gochar) के प्रभाव से मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। पेशेवर जीवन में उन्नति मिल सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को व्यापार में विस्तार मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

2. वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र (Shukra) का मकर गोचर शुभ फलदायी रहेगा। कुछ लोगों का सपना पूरा हो सकता है। करियर में आर्थिक उन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है। वाणी में मधुरता आएगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है।

3. कन्या राशि– कन्या राशि वालों को शुक्र (Shukra) गोचर के प्रभाव से नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

4. तुला राशि– तुला राशि वालों को शुक्र का मकर राशि परिवर्तन गोल्डन टाइम ला सकता है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। नौकरीपेशा में प्रमोशन व आय में वृद्धि का इंतजार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

5. मकर राशि– मकर राशि वालों को शुक्र गोचर के प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

Exit mobile version