Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धनतेरस पर इन मुहूर्तों में करें ख़रीदारी, जानें आपके लिए क्या खरीदना होगा शुभ

Dhanteras

Dhanteras

धनतेरस का पावन पर्व आज मनाया जा रहा है। धनतेरस के पावन दिन भगवान धन्वंतिर के साथ ही कुबेर, माता लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें।  धनतेरस पर 19 साल बाद त्रिपुष्कर नामक शुभ योग बन रहा है। इस बार सुबह 8 बजे से रात 8.30 बजे तक खरीदारी के भरपूर मुहूर्त हैं। इस दिन त्रिपुष्कर योग बनने से हर तरह का निवेश और खरीदारी की जा सकती है।

धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त-

सुबह 8 से 10 बजे के बीच खरीददारी के लिए बहुत शुभ समय होगा। इसमें स्थिर लग्न (वृश्चिक) उपस्थित रहेगा, दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 10:40 से दोपहर 1:30 के बीच होगा। इस समय लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त उपस्थित रहेंगे। दोपहर 1:50 से 3 बजे के बीच भी खरीदारी के लिए स्थिर लग्न का शुभ मुहूर्त होगा। शाम 6:30 से रात 8:30 के बीच स्थिर लग्न का शुभ मुहूर्त रहेगा।

राशि अनुसार करें खरीदारी-

मेष राशि: मंगल के स्वामित्व वाले मेष राशि के जातकों को इस धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने चाहिए। इसके साथ ही आपके लिए प्रोपर्टी में निवेश करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि: धनतेरस के मौके पर इस राशि के जातक चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक यदि लाभ पाना चाहते हैं तो सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी करें।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक इस धनतेरस पर चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करना भी लाभप्रद रहेगा।

सिंह राशि: सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि के लिए सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रह सकती है।

कन्या राशि: इस धनतेरस पर शुभता पाने के लिए आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं। सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से भी लाभ होगा।

धनतेरस को गोधुलि बेला में चौमुखी दीपक जलाने की है परम्परा

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को चांदी के आभूषण अथवा कोई अन्य चीज खरीदने से लाभ मिल सकता है। शेयर मार्किट में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को प्रोपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोने-चांदी की खरीदारी भी फलदायी रह सकती है।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों को सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो धनतेरस की तिथि आपके लिए शुभ रहेगी।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स धनतेरस के दिन खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर अपनी राशिनुसार करें शॉपिंग, जानिए क्या खरीदना होगा फलदायी

कुंभ राशि: इस राशि के लोग चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करके भी आप लाभ कमा सकते हैं।

मीन राशि: आपके लिए सोने अथवा चांदी के आभूषण इस धनतेरस पर खरीदने चाहिए।

Exit mobile version