• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली पर सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, नृत्य गोपाल दास से की मुलाकात

Writer D by Writer D
04/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान राम की नगरी में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम जारी है। दिवाली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि पर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने इससे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इसके बाद सीएम ने छोटी छावनी में नृत्य गोपाल दास जी से मुलाकात की। उन्होंने कौशल किशोर दास का भी हालचाल जाना। कौशल किशोर गोरखनाथ पीठ से जुड़े रहे हैं। इसके बाद सीएम योगी ने अयोध्या में एक गरीब के घर जाकर उसका हाल चाल जाना।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले दिवाली की शुभकामनाएं दीं। योगी ने कहा, पूरे प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगलमय कामनाएं व्यक्त करता हूं। इतना ही नहीं पेट्रोल डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम करने पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

सीएम योगी ने कहा, हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं कि डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को कम किया गया है। लोगों के जीवन में महंगाई आती है तो उसमें डीजल और पेट्रोल का योगदान होता है। यह बड़ी राहत है। दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री का यह उपहार है।

अयोध्या में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

इससे पहले अयोध्या में बुधवार को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया गया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 12 लाख दीयों को जलाने के लिए 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ। इसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्‍जवलित किए गए। वहीं, रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीए जलाए गए। इस बार दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी।

नौशहरा सेक्टर पहुंचे पीएम मोदी, सरहद के रखवालों संग मनाएंगे दिवाली

32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीयों को जलाया। इसमें करीब 12 हजार लोग शामिल रहे। इस बार दीपोत्सव पर पहली बार ड्रोन शो का भी आयोजन हुआ।

दीपोत्सव के मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब मैं यहां पहले दीपोत्सव में आया था। तब भी हमने कहा था धैर्य रखें, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अवश्य बनेगा। अतंतः आप सभी के संकल्पों की विजय हुई और प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम का 5 अगस्त 2020 को शुभारंभ भी कर दिया है। अयोध्या में जब भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा, उसके साथ ही अयोध्या देश व दुनिया की सबसे अच्छी धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी होगी।

Tags: ayodhya newscm yogidiwaliDiwali 2021google newsHanuman GarhiHindi Samacharramlala darshanup newsYogi News
Previous Post

नौशहरा सेक्टर पहुंचे पीएम मोदी, सरहद के रखवालों संग मनाएंगे दिवाली

Next Post

कृपानिधान रघुकुल नंदन सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Next Post

कृपानिधान रघुकुल नंदन सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें : योगी

यह भी पढ़ें

मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉज़िटिव

14/10/2020
shortest river

ये है दुनिया की सबसे छोटी नदी, इसकी लंबाई जानकर दंग रह जाएंगे

06/08/2021
captain rahul jha

राजधानी के कैप्टन राहुल झा को मिला गैंलेट्री अवार्ड, बंधाई देने वालो का लगा तांता

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version