Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गांधी जयंती पर DM मांदड़ ने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर किया ध्वजारोहण

रामपुर(मुजाहिद खाँ)। शांति और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर को रामपुर स्थित गांधी समाधि पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ।

इसके बाद जिलाधिकारी ने देश की आज़ादी और राष्ट्र की एकता की रक्षा करने और मज़बूत बनाने के कार्यो की शपथ दिलाई गयी।

वहीं इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अपने सम्बोधन में सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी लोग अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की इस पावन पर्व पर मौजूद है हम सभी लोग।

महात्मा गांधी की जयंती आज, PM समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

हम सभी लोग बहुत खुश किस्मत हैं कि हमारे राज पिता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की अस्थियां लाई गई थी और एक बहुत ही सुंदर समाधि के रूप में गांधी समाधि यहां विख्यात है और बहुत से लोग पर्यटन के रूप में भी यहां पर आते हैं और जो यहां पर रहते हैं वह भी खुश किस्मत हैं।

शांति और अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का रामपुर से भी अटूट नाता रहा है। रामपुर में स्थित गांधी समाधि में बापू की अस्थियां दफन हैं।

पूरे देश में दिल्ली में राजघाट और रामपुर में गांधी समाधि में ही बापू की अस्थियां दफन हैं। जिस कारण रामपुर का महत्व और भी बढ़ जाता है।

 

Exit mobile version