• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने जन्मदिन पर अखिलेश बोले- ‘जो सबसे आखिरी वैक्सीन बचेगी, वो लगवाऊंगा मैं’

Writer D by Writer D
01/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने 48वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि वो सबसे आखिरी व्यक्ति होंगे और सबसे अंत में वैक्सीन लगवाएंगे। जो आखिरी बची वैक्सीन हो उन्हें लगाया जाए। साथ ही दावा किया कि अगले साल प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

हालांकि अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी से अपील की कि सभी लोग कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाए। बीजेपी की दोनों जगह सरकार है और यह वही पार्टी है जिसने करोड़ों रुपये खर्च किए और कहा कि दो डोज जरुरी है और आज वही बीजेपी कह रही है कि एक डोज जरुरी है।

अखिलेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगर वो वैक्सीन हमें लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों को वैक्सीन लगवा दें। अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें।

डिजिटल इंडिया यानि समय, श्रम और धन की बचत : पीएम मोदी

एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे इसलिए बधाई दी क्योंकि मैंने उन्हें पूर्व में बधाई दी थी इसी नाते उन्होंने भी मुझे बधाई दी।’

इसी साल जनवरी में जब वैक्सीनेशन की तैयारी चल रही थी, तब अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि उन्हें बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है, जब हमारी सरकार आएगी तो सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाएगी। उनके इस बयान पर खासा विवाद भी हुआ था। और बीजेपी ने जमकर निशाना भी साधा था।

लेकिन पिछले महीने अखिलेश ने यू-टर्न लिया और ट्वीट कर कहा कि वह ‘भारत सरकार’का टीका लगवाएंगे, वो सिर्फ ‘भाजपा’ के टीके के खिलाफ थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जनाक्रोश को देखते हुए आखिरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के खिलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे और टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।’

देश में GST लागू हुए चार साल पूरे, जानिए क्या बढ़ी देश की कमाई? 

अखिलेश यादव ने यू-टर्न तब लिया जब पिछले महीने की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उनके पिता मुलायम सिंह यादव की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह कोरोना वैक्सीन लगवाते दिख रहे थे।

अपने जन्मदिन के अवसर पर अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। जनता ने जिसको बदलाव के लिए वोट दिया था उन्होंने कुछ नहीं किया. 2022 में उनकी सरकार आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जो वादा किया था वह निभाए और अपना संकल्प पत्र पूरा करे।

चुनाव में गठबंधन के बारे में अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने फैसला लिया है कि हम बड़े दलों के साथ नहीं चलेंगे। उनके साथ अनुभव ठीक नहीं रहा। हम छोटे दलों को अपने साथ रखेंगे. ज्यादा से ज्यादा है छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को भी साथ रखने की कोशिश करेंगे।

Tags: akhilesh yadavAkhilesh Yadav BirthdayAkhilesh Yadav Birthday Celebrationakhilesh yadav newsLucknow Newsup news
Previous Post

डिजिटल इंडिया यानि समय, श्रम और धन की बचत : पीएम मोदी

Next Post

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री, सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
फैशन/शैली

बेजान बालों में चमक वापस लाने के लिए लगाएं ये मास्क

28/05/2026
Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
Next Post
Pradyuman singh tomar

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री, सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

यह भी पढ़ें

प्रवासी मजदूरों में आतंकी हमलों का खौफ, बोले- वापस कभी घाटी नहीं आएंगे

18/10/2021
Life Imprisonment

नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोपी को उम्रकैद

29/03/2023

PNB ने भी रेपो ब्याज दर 0.40 फीसदी बढ़ाई

07/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version