• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धरा पर उतरे भास्कर, श्रीरामलला का किया सूर्य तिलक, भए प्रगट कृपाला की चौपाइयों से गूंज उठी अयोध्या

Writer D by Writer D
06/04/2025
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । अयोध्या में रविवार की दोपहर ठीक 12 बजे एक अलौकिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षात्कार हुआ। रामलला (Ramlala) के जन्म के साथ ही चारों ओर “भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला” की गूंज सुनाई देने लगी। यह पवित्र ध्वनि मानो समस्त सृष्टि को भक्ति के रंग में सराबोर कर रही थी। राम नाम का यह संनाद केवल कानों को ही नहीं, बल्कि हर भक्त के हृदय को स्पंदित कर रहा था। इसी बीच भगवान भास्कर स्वयं धरा पर अवतरित हुए और अपने आराध्य रामलला (Ramlala) का सूर्य तिलक करने का दैवीय संयोग रचा। सूर्य की किरणें चार मिनट तक रामलला के मस्तक को चूमती रहीं।

यह दृश्य इतना मनोरम था कि सूर्य और श्रीराम का यह मिलन प्रकृति और पुरुषोत्तम के बीच एक अनुपम संवाद सा प्रतीत हो रहा था। अयोध्या की पावन भूमि पर यह क्षण केवल एक घटना नहीं, बल्कि आस्था का महापर्व बन गया। देश-दुनिया में बैठे करोड़ों रामभक्तों ने हाथ जोड़े, श्रद्धा से भरी आंखों से इस चमत्कार को निहारा। टीवी स्क्रीन और आंखों के सामने यह दृश्य मानो त्रेता युग की झांकी प्रस्तुत कर रहा था। यह सूर्य तिलक रामलला (Ramlala) के प्रति ईश्वरीय कृपा का प्रतीक बना। भक्तों का मानना है कि यह दृश्य आने वाली पीढ़ियों को भी प्रभु राम के प्रति अटूट विश्वास का संदेश देगा।

रामनगरी में राम जन्मोत्सव की धूम पिछले आठ दिनों से थी। रामनवमी पर तो उल्लास चरम पर दिखा। भव्य मंदिर के दरवाजे भक्तों के लिए सुबह 6 बजे ही खोल दिये गए थे। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक श्री राम का अभिषेक चला। दूध, दही, घी, अष्टगंध व सरयू के जल से प्रभु का घंटों अभिषेक हुआ। इसके बाद श्रृंगार शुरू हो गया। भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए गए। रत्न जड़ित आभूषण व स्वर्ण मुकुट धारण कराया गया। इसके बाद 56 व्यंजनों का भोग लगा। तभी घड़ी की दोनों सुइयों एक ही जगह मिलन हुआ और घंटे-घड़ियालों की ध्वनि के बीच रामलला की आरती उतारी गई। उधर, सूर्य देव के तिलक करने का अभियान जारी रहा। आयोजन को हर घर व राम भक्त तक पहुंचाने के लिए लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की गई थी।

पांच हजार से भी अधिक मंदिरों में रही धूम

रामनवमी पर दोपहर ठीक 12 बजे ही कनक भवन, दशरथ महल समेत पांच हजार अन्य मंदिरों में धूम रही। 12 बजे ही आरती हुई। कनक भवन में तो जन्म की बधाइयां गाई जा रही थीं। इस दौरान भक्त नाचते-झूमते दिखे। इसी तरह अन्य मंन्दिरों में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओ के बीच उत्सव का नजारा दिखा।

रामपथ पर श्रद्धालुओं पर सरयू जल की वर्षा

दर्शन के लिए रामपथ और जन्मभूमि पथ पर जुटे श्रद्धालुओं पर ड्रोन की मदद से सरयू के जल का छिड़काव कराया गया। यह आध्यात्मिक रूप से भी काफी फलित माना जा रहा हैं। वहीं तेज धूप व लू को देखते हुए भी इसे उचित बताया गया।

सूर्य तिलक होते मुख्यमंत्री ने लिखा…

रामनवमी की बधाई देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला (Ramlala) से सूर्य तिलक की तस्वीर सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर डालते हुए लिखा “सकल सौभाग्यप्रद सर्वतोभद्र-निधि, सर्व, सर्वेश, सर्वाभिरामं।””शर्व-हृदि-कंज-मकरंद-मधुकर रुचिर-रूप, भूपालमणि नौमि रामं॥”सूर्यकुलभूषण प्रभु श्री रामलला के भव्य भाल पर अंकित यह स्वर्णिम ‘सूर्य तिलक’ सनातन राष्ट्र के हृदय में आस्था का अमर दीप प्रज्वलित कर रहा है। समूचे भारत को आत्मगौरव के उजास से आलोकित करता यह ‘सूर्य तिलक’ हमारी संस्कृति की दिव्यता और परंपराओं की पवित्रता की विराट अभिव्यक्ति है। यह सूर्य तिलक, ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के प्रत्येक संकल्प को अपनी दिव्य आभा से दीप्त करेगा।

Tags: ayodhya newsRamlala
Previous Post

BJP नेता की बेटी पर फेंका तेजाब, घर में मचा कोहराम

Next Post

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया पार्टी का झंडा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
Hostel
उत्तर प्रदेश

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, ₹6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी

27/03/2026
Jewar International Airport
Main Slider

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

27/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

27/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण, उत्तर भारत को नई उड़ान देगा यूपी

27/03/2026
Next Post
CM Yogi hoisted the party flag on BJP's foundation day

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया पार्टी का झंडा

यह भी पढ़ें

Horoscope

21 सितंबर राशिफल : आज इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

21/09/2021
Dahi Paratha

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

09/06/2025
Akhilesh Yadav

Nikay Chunav: मेट्रो का सफर कर अखिलेश मांगेंगे जनता से समर्थन

28/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version