Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

व्यापारियों की इच्छा मृत्यु पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा- मेरे रहते कैसे हो सकता सम्भव…

रामपुर उद्योग व्यापार मंडल

रामपुर उद्योग व्यापार मंडल

रामपुर में बीते कुछ समय से प्रशासन द्वारा लगातार दुकानों पर छापेमारी और जुर्माना लगाने की कार्यवाही जारी है इसमें प्रशासन द्वारा व्यापारियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है व्यापारियों का आरोप है कि उनके साथ प्रशासन द्वारा अभद्रता की गई है जिसको लेकर व्यापार मंडल ने आज रामपुर में धरना प्रदर्शन की शुरुआत की और राष्ट्रपति से स्वेच्छा मृत्यु की गुहार लगाते हुए धरना दिया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।

इस संबंध में धरने पर बैठे उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि आज से हमने व्यापारियों के सम्मान के लिए आंदोलन व्यापार मंडल के बैनर के तले शुरू किया है जिसमें 4 अक्टूबर के दिन हमारा व्यापारी वर्ग इतना पीड़ित हुआ जिसमें नगर पालिका और प्रशासन ने पुलिस बल के साथ व्यापारी वर्ग के साथ प्रताड़ित,धक्का-मुक्की, अपमानित करना और उसके बाद जुर्माना लगाकर अपमानित किया।

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट में सहारनपुर समेत यूपी के चार शहर चयनित

इस कारण से हमारे तीन चार व्यापारियों के साथ इस तरह का सलूक किया गया कि उनको अपना जीवन बुरा लगने लगा तो जब मान सम्मान ही नहीं बचा। इस सूरते हाल में कैसे व्यापारी अपनी दुकान पर बैठे हैं उनका जिंदा रहने का मन ही नहीं कर रहा इसलिए वह राष्ट्रपति से गुहार लगाकर स्वेच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं।

व्यापारियों ने कहा हमें जिंदा रहने का मन नहीं है इतना अपमानित होने के बाद राष्ट्रपति महोदय हमें इच्छा मृत्यु का आदेश दे दें, ताकि हम सुकून से मर सके। जिंदा रहने के हमारे अरमान खत्म हो गए हैं। क्योंकि प्रशासन लगातार किसी न किसी बहाने से कभी लॉकडाउन के नाम से कभी कंटेनमेंट जोन के नाम पर कभी साफ सफाई के नाम पर कभी अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का अपमान कर रहे हैं उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

कांग्रेस ने झारखंड व यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

अगर प्रशासन अपना रवैया नहीं संभालेगा और व्यापारियों से लगाव नहीं रखेंगे तो बहुत बड़ा वर्ग जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सहयोग करने से रह जाएगा तो समाज में भी बेचैनी रहेगी।हमें तो होने नहीं देंगे जब तक व्यापार मंडल है तब तक व्यापारियों के साथ ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के साथ प्रशासन के इस रवैया से यह साफ है कि प्रशासन को बाजारों से और व्यापारियों से बेइंतहा नफरत है।

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट राम मिश्र ने बताया अभी आश्वासन के नाम पर मैं यही की बात कर रहा हूं उच्च अधिकारियों से बात करने के उपरांत स्वभाविक है व्यापार मंडल की बात कराता हूं उसके बाद स्वभाविक पूर्ण निश्चय किया जाएगा जो भी घटनाएं हुई हैं आपके द्वारा जो बात कही जा रही है उन पर विचार करते हुए वार्ता कराई जाएगी वही व्यापारी वर्ग द्वारा स्वेच्छा मृत्यु मांगने के सवाल पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि हम यहां मौजूद है मेरे रहते कैसे संभव है यह भी हमारे अपने हैं और हम तो है ही।

Exit mobile version