Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पुरुष व महिला दौड़ का हुआ आयोजन

सीतापुर। गांधी-शास्त्री जयंती के मौके पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में पुरुष एवं महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया। पुरूष ओपेन वर्ग में इमरान प्रथम, राहुल द्वितीय व शुभम तृतीय रहे। महिला ओपेन वर्ग में निशा प्रथम, आशमा बानो द्वितीय व रिया सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में लगभग 85 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया गया। (ओपेन वर्ग) 47 बालक एवं 38 बालिकाओं ने भाग लिया। इन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का संचालन ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार लाल ने किया।

बापू के अंत्योदय-सर्वाेदय को अपनाने की जरूरत : विशाल भारद्वाज डीएम

निर्णायक की भूमिका में जिला खेल कार्यालय सुरेन्द्र कुमार लाल, देवेंद्र कुमार पाल, लक्ष्मी, राज शर्मा, अमित वर्मा ने निभाई।

Exit mobile version