• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी की दूसरी ‘ताजपोशी’ पर जलेंगे दीप-बजेंगे ढोल नगाड़े, फूटेंगे पटाखे

Writer D by Writer D
23/03/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi) 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की दूसरी पारी की शुरुआत करेंगे। यह समय गोरखपुरवासियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा। इतना ही नहीं, शहर के लोगों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी इसे क्षण को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी गोरखपुर क्षेत्र के 4234 शक्ति केंद्रों पर लोक कल्याण के लिए पूजन-अर्चन का कार्यक्रम तो रखा ही है, ढोल-नगाड़े की धुन पर नृत्य करते हुए उत्सव मनाने की तैयारी है।

भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi) का मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेना गोरखपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इस आनंद के क्षण को अद्भुत रूप से मनाने के लिए संगठन ने भी व्यापक व्यवस्था की है।

गोरखपुर क्षेत्र के 04 हजार 234 शक्ति केंद्रों पर लोक कल्याण के लिए पूजन-अर्चन तो होगा ही, प्रसन्न कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा। इस दौरान न सिर्फ पटाखे फोड़ कर प्रसन्नता व्यक्त की जाएगी बल्कि ढोल-नगाड़े के साथ खुशी का इजहार भी किया जाएगा।

शपथ से पहले अचानक दिल्ली पहुंचे योगी, ये है बड़ी वजह

हर विधानसभा का कार्यकर्ता बनेंगे शपथ ग्रहण के साक्षी

इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र से सौ से डेढ़ सौ की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कर्मक्षेत्र गोरखपुर है, लिहाजा यहां विशेष तैयारी है।

लगाए जा रहे एलईडी, मंदिरों में भी होगा पूजापाठ

भाजपा की ओर से गोरखपुर जिले के हर ब्लॉक, नगर पंचायत और नगर निगम के सभी वार्डों में एलईडी की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि समर्थक अपने मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह देख सकें। यहां भी मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ मिठाई बंटेगी। बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय को भी सजाया जा रहा है। यहां भी उत्सव जैसा माहौल रहेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने गोरखपुर महानगर की जनता से शपथ ग्रहण के दिन शाम को अपने घरों पर दीप जलाकर खुशी मनाने की अपील की है।

Tags: gorakhpur newsLucknow Newsup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

हरकी पैड़ी पहुंचे सीएम धामी, गंगा आरती में हुए शामिल

Next Post

राजा भैया को बड़ा झटका, MLC प्रत्याशी अक्षय प्रताप को सात साल की जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Legislative Council
Main Slider

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए निभानी होगी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम योगी

14/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

अलविदा प्रतीक यादव! ससुर ने दी मुख्याग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल

14/05/2026
Storm wreaks havoc in UP, 96 dead
उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 96 लोगों की मौत

14/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

अंतिम यात्रा पर निकले प्रतीक यादव, थोड़ी देर में अंत्येष्टि

14/05/2026
Next Post

राजा भैया को बड़ा झटका, MLC प्रत्याशी अक्षय प्रताप को सात साल की जेल

यह भी पढ़ें

आरपीएससी

राजस्थान लोकसेवा आयोग मुख्यालय परिसर से 300 मीटर क्षेत्र में धारा 144 लागू

24/07/2020
Afsha Ansari

मुख्तार अंसारी पर बड़ा एक्शन, पत्नी और साले की 1.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

03/08/2021
Azam khan

आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी हुए कोरोना पॉज़िटिव

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version