Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सावन के दूसरे सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़े शिव भक्त

Jalabhishek

Jalabhishek

आज सावन का दूसरा सोमवार मनाया जा रहा है। सावन के सोमवार शिव की भक्ति का सबसे अच्छा और प्रिय दिन मना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को सोमवार के दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की अपार कृपा मिलती है।

माना जाता है कि भगवान शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल स्थित दक्षेश्वर प्रजापति में ही निवास करते हैं और यही से सृष्टि का संचालन करते हैं। सावन में जलाभिषेक करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते है और भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

हरिद्वार के दक्षेश्वर प्रजापति महादेव समेत अन्य शिव मंदिरों में भी आज भोले के भक्त शिव का जलाभिषेक करने के लिए उमड़े। भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने लाइन लागकर शंकर भगवान की पूजा की। सावन में इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कावड़ यात्रा प्रतिबंधित की गई जिसके चलते मन्दिर में कावड़िये नहीं आ रहे हैं और केवल स्थानीय लोग ही मंदिर पहुंच रहे हैं।

दक्षेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विशेश्वर पुरी का कहना है कि दक्ष भगवान शिव की ससुराल है। भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय गंगा जल है और श्रावण के महीने में लोग अपनी श्रद्धानुसार भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करते हैं. बेल पत्र ,धतूरा, फूल, फल गिलोय आदि से अभिषेक करते हैं और भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

आज है सावन का दूसरा सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त, बन रहा है ये अद्भुत संयोग

पुजारी स्वामी विशेश्वर पुरी का कहना है कि सावन में भगवान शंकर यहीं अपनी ससुराल में रहते हैं। भगवान शिव ने अपने ससुर को और सभी देवी देवतायों को यह वरदान दिया था कि सावन में महीने में सती की कमी की पूर्ति के लिए कनखल में ही निवास करूंगा और राजा दक्ष के ही नाम से जाना जाऊंगा, इसलिए उन्हें दक्षेश्वर नाम से भी जाना जाता है। इसलिए इस जगह का श्रावण के महीने में बहुत ज्यादा महत्व है।

सावन के महीने में लोग सुबह-सुबह ही शिव मंदिरों में शिव का जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़ते है। माना जाता है कि शिव भोले है और जो कोई भी सच्चे मन से उनकी पूजा करता है उसकी मनचाही कामना पूरी होती है। कनखल में शिव की ससुराल है और शिव की ससुराल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सावन में ओर सोमवार को जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है। मानते हैं कि सावन के माह में भगवान शिव कनखल में ही विराजते हैं और उनसे जो मांगों वो उसे पूरा करते है।

Exit mobile version