Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विडियो कॉल पर शख्स ने महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट, शारीरिक संबंध बनाने को भी कहा

अश्लील वीडियो कॉल

अश्लील वीडियो कॉल

महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने महिला को कॉल कर न सिर्फ उससे अश्लील बातें की बल्कि उसे अपने निजी अंग दिखाने लगा। यहां तक की उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात तक कह दी। महिला के पति ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दी है, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

यह वाकया औरंगाबाद जिले के वालुज गांव का बताया जा रहा है, जहां रहने वाले एक शख्‍स ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि एक शख्‍स ने उसकी पत्‍नी को वीडियो कॉल किया और उसे अपने निजी अंग दिखाने लगा। इतना ही नहीं, उसने महिला से यौन संबंध बनाने की बात भी कही। वह शख्‍स उनके लिए अजनबी है।

कर्नाटक : अरकेश्वर मंदिर के पुजारियों की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से उसकी पत्‍नी को कॉल कर रहा था। काफी दिनों तक उसने इसे नजरअंदाज किया। लेकिन उसका कॉल बढ़ता गया और एक दिन उसने वीडियो कॉल कर सारी हदें पार कर दी। वीडियो कॉल पर उसने महिला को प्राइवेट पार्ट दिखाए और अश्लील बातें करना लगा, जिसके बाद महिला ने पति को इस बारे में बताया।

कोरोना संक्रमण के चलते छात्र-छात्राओं को शासकीय वाहन व्यवस्था ने दी बड़ी राहत

इसके बाद ही उस शख्‍स ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस मोबाइल नंबर से महिला को कॉल किया गया, उसके बारे में जानकारी जुटा ली गई है और आरोपी शख्‍स की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version