Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्कूल से घर जाते समय रास्ते में नाबालिग छात्रा को पकड़ कर युवक ने किया दुष्कर्म

rape

rape

बांदा जनपद में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।इसी कड़ी में स्कूल से घर जाते समय कक्षा 6 की एक छात्रा को गांव का युवक बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

घटना जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को हुई। पीड़िता के पिता ने बताया कि मेरी बेटी स्कूल से पढ़कर घर आ रही थी लगभग 3 बजे शाम को गांव का आलोक विश्वकर्मा मिला और बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद रोते हुए घर पहुंची बेटी ने इस मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर मैंने थाने में सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आज मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी घटना के बाद फरार है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि तिंदवारी थाने को एक तहरीर मिली थी जिसमें आलोक पुत्र राजेश कुमार द्वारा एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिली। अभियोग पंजीकृत कर छात्रा का मेडिकल कराकर, 164 के बयान कराए जा रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Exit mobile version